फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prachi Dhankhar became Asia champion

Rohtak News: प्राची धनखड़ बनीं एशिया चैंपियन

Thu, 09 May 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 09 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Prachi Dhankhar became Asia champion
मुककेबाज प्राची धनखड़ अपने स्वर्ण पदक के साथ।
झज्जर। सुरहा कलोई निवासी प्राची ने 25 अप्रैल से 7 मई तक कजाकिस्तान के अस्ताना शहर में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में 63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर एशिया चैंपियन बनीं हैं। इसी प्रकार से गांव हमामपुर निवासी सागर जाखड़ ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है। कोच हितेश देशवाल ने बताया कि दोनों खिलाड़ी झज्जर स्टेडियम अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

प्राची के पिता टीटू धनखड़ और माता अंजू धनखड़ पूर्व बॉक्सर रहे हैं। इसी प्रकार सागर के पिता शमशेर जाखड़ और माता मंजू, डिस्कस के खिलाड़ी रहे हैं। कोच ने बताया कि दोनों मुक्केबाज पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। प्राची धनखड़ पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर बेस्ट बॉक्सर रह चुकी हैं। साथ ही सीनियर नेशनल चैंपियन रही हैं और सागर ने वर्ल्ड कप में पदक जीता था। इस अवसर पर हरियाणा मुक्केबाजी के प्रधान सत्यपाल सिंधु, सचिव रविंद्र पननू, खजांची प्रवीर गहलोत, ओमबीर हुड्डा, सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन जयभगवान, झज्जर मुक्केबाजी प्रधान सोमबीर अहलावत, मुख्य संरक्षक सूरजभान जाखड़, कुलदीप सहरावत, विनोद सांगवान ने कोच हितेश देशवाल और मुक्केबाजों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed