फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Power cuts increased with heat, people also craved for water

Rohtak News: तपिश के साथ बढ़ी बिजली कटौती, पानी को भी तरसे

Tue, 21 May 2024 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 21 May 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Power cuts increased with heat, people also craved for water
झज्जर। नौपता शुरू होने के पांच दिन पहले ही जिला भीषण गर्मी से तपने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री पहुंच गया, जो इस साल मई में सबसे ज्यादा है। गर्मी बढ़ने के साथ ट्रांसफार्मर गर्म और ओवरलोड होकर जल रहे हैं। रात को अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इसका असर पानी की आपूर्ति पर भी हो रहा है। शहर की कई कालोनियों में तीन दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। लोगों को मजबूरन हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 46.1 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग बढ़ गई है, लेकिन आपूर्ति पूरी नहीं हो रही है। इसके चलते ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं और जल रहे हैं। चार दिन से शहरी क्षेत्र में हालात ऐसे खराब है कि हर कालोनी व मोहल्ले में बिजली के कट लग रहे हैं। शिकायत केंद्र पर रोजाना 500 से 1000 कॉल आ रही हैं।अधिकतर शिकायत केबल जलने, ट्रांसफार्मर जलने, फ्यूज उड़ने की आ रही हैं। बिजली न होने के कारण अब शहर में पेयजल संकट भी बढ़ गया है। शहरवासियों के अलावा खुद जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का आरोप है कि बिजली निगम द्वारा पानी सप्लाई के समय जलघरों की सप्लाई काटी जा रही है। इस कारण कालोनियों में पेयजल संकट बन गया है। बिजली निगम का तर्क है कि बिजली की मांग ज्यादा होने के कारण बिजली घर ओवरलोड चल रहे हैं। इसके चलते बिजली कम-ज्यादा हो रही है। इस सप्ताह में ट्रांसफार्मर व केबल बदलने के बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इन कालोनियों में तीन दिन से पानी का संकट
शहर के दमदमा मोहल्ला, हरिपुरा मोहल्ला, सुभाष नगर, भट्ठी गेट, बेरी गेट, त्रिमूर्ति के आसपास के एरिया में पिछले दो-तीन दिन से पेयजल संकट बना हुआ है। यहां पर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के साथ नई केबल लगाई जा रही है। इस कारण पानी सप्लाई के दौरान बिजली कटने से पानी की किल्लत बनी हुई है। सोमवार को पूरा दिन केबल लगाने के चलते बिजली गुल रही। इसके चलते लोग परेशान रहे। सोमवार शाम को जाकर पानी की सप्लाई हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतिदिन आ रही 200 से 250 शिकायतें
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ गई है, जिस कारण ट्रांसफार्मर जलने, केबल जलने की शिकायत बढ़ गई है। बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर ही प्रतिदिन 200 से 250 शिकायतें आ रही हैं। इसके चलते पूरा दिन उनका फोन व्यस्त दिखाता है। कई लोग तो सीधा बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर जाकर शिकायत दर्ज करवा रहे हैं, क्योंकि उनका फोन नहीं मिलता है।

वर्जन
जिस समय पानी सप्लाई का समय होता है, उस समय बिजली निगम द्वारा पानी सप्लाई करने वाले एरिया की बिजली काटी जा रही है। पूरे शहर में बिजली संकट बना है। इस कारण पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा। यदि दस मिनट का कट भी लगता है तो दोबारा उसे चालू करने में 20 से 25 मिनट लग जाते हैं। इतनी देर में दोबारा कट लग जाता है। इसलिए पेयजल सप्लाई में परेशानी आ रही है।

नवीन कुमार, एसडीओ, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, झज्जर

वर्जन
गर्मी बढ़ने से एकाएक बिजली की मांग बढ़ गई है। बिजली घर भी ओवरलोड चल रहा है, जिस कारण बिजली कम-ज्यादा हो रही है। मांग बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर व केबल जलने की शिकायतें आ रही हैं। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है और नई केबल लगाई जा रही है।
सौरभ, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed