फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Power connections of 40 thousand defaulters of more than five thousand rupees will be cut

पांच हजार रुपये से ज्यादा के 40 हजार बकायेदारों के कटेंगे बिजली कनेक्शन

Wed, 24 Mar 2021 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Power connections of 40 thousand defaulters of more than five thousand rupees will be cut
बिजली निगम बकाया बिल वसूली के लिए सख्त कदम उठाने जा रहा है। पांच हजार रुपये से ज्यादा के करीब 40 हजार बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे। वहीं, दोबारा कनेक्शन जुड़वाने के लिए 250 रुपये देने होंगे। यूएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक शशांक आनंद के बकाया बिल वसूली को लेकर सख्त आदेश दिए हैं। शहर अथवा शहर से सटे गांवों में बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई चल रही है। वहीं, कई गांव ऐसे हैं, जहां कनेक्शन लेने के बाद से एक भी बिल जमा नहीं कराया गया है। इन हालातों को देख अधिकारियों ने तय किया है कि 31 मार्च के बाद पांच हजार रुपये के ज्यादा के बकायेदारों के सीधे कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी। एसडीओ के अलावा अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में टीमें कनेक्शन काटेंगी। आंकड़ों के अनुसार करीब 40 हजार बकायेदार हैं, जिन पर पांच हजार रुपये से ज्यादा का बिल बकाया है। अधिशासी अभियंता मेहताब सिंह ने कहा कि हर एसडीओ को आदेश कर दिए गए हैं कि किसी भी पांच हजार रुपये से ज्यादा के बकायेदार को छोड़ा नहीं जाए। सूची बनाकर अप्रैल में कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता सुरेश कुुमार बंसल ने बताया कि बकायेदारों को 31 मार्च तक समय है। इसके बाद कनेक्शन कटेगा और आरसी जारी होगी। कनेक्शन तभी जोड़ा जाएगा जब 250 रुपये जमा करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed