{"_id":"67a32b3dcb214e75480770a7","slug":"poppy-husk-was-being-taken-by-towing-a-damaged-carin-rohtak-cia-2-team-caught-it-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: खराब कार को टोचन कर ले जा रहे थे डोडा पोस्त, सीआईए-2 की टीम ने पकड़ा; शहर में करनी थी डिलिवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: खराब कार को टोचन कर ले जा रहे थे डोडा पोस्त, सीआईए-2 की टीम ने पकड़ा; शहर में करनी थी डिलिवरी
Wed, 05 Feb 2025 02:41 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:41 PM IST
सार
प्रभारी सीआईए-2 सतीश कुमार ने बताया कि टीम मंगलवार रात गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना दी कि एक बलेनो कार दूसरी खराब एसयूवी कार को खींचकर ला रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक में नशा तस्करों ने लोगों तक माल पहुंचाने का नया तरीका निकाला है। तस्करों ने एक कार से दूसरी खराब कार को टोचन करके उसमें डोडा पोस्त लाते समय पुलिस ने चार लोागों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बलेनाे से एसयूवी कार को खींचकर उसमें पांच लाख रुपये का डोडा पोस्त ला रहे थे। आरोपियों की पहचान भिवानी के डीसी कॉलोनी निवासी पराग, बावड़ी गेट निवासी दीपक, भारत नगर निवासी कनिष्क, कोर्ट रोड निवासी दीपक और बामला निवासी राहुल के रूप में पहचान हुई है। यह कार्रवाई अपराधा शाखा-2 ने मंगलवार देर रात को खरावड़ से रोहतक मार्ग पर की है।
विज्ञापन
प्रभारी सीआईए-2 सतीश कुमार ने बताया कि टीम मंगलवार रात गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना दी कि एक बलेनो कार दूसरी खराब एसयूवी कार को खींचकर ला रही है। उसी एसयूवी कार में डोडा पोस्त है और पुलिस से बचने के लिए यह तरीका अपनाया है। सीआईए टीम ने खरावड़ से रोहतक आ रही एक बलेनो कार और उसके पीछे बांधकर लाई जा रही एसयूवी कार को रोक लिया।
विज्ञापन
उसमें चार युवक सवार थे और उनको नीचे उतारकर तलाशी ली और पहचान पूछी गई। इसके बाद कार की तलाशी ली तो उसमें 160 किग्रा से अधिक माल बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड मांगी जाएगी। जिससे आरोपियों से पूछताछ की जा सके और नशे का माल कहां से लाए थे और किसको तस्करी करके पहुंचाना था।
विज्ञापन