फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Polygraph test of victims' side in the case of cash theft of 44 lakh in March 2018 in Adarsh Nagar today

आदर्श नगर में मार्च 2018 में हुई 44 लाख की नकदी चोरी के मामले में पीड़ित पक्ष के लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट आज

Mon, 01 Feb 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Polygraph test of victims' side in the case of cash theft of 44 lakh in March 2018 in Adarsh Nagar today
रोहतक। आदर्श नगर में मार्च 2018 में हुई 44 लाख की चोरी के मामले में कोर्ट से पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति मिलने के बाद सोमवार और मंगलवार को पीड़ित पक्ष के चार लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट होंगे। शिकायतकर्ता दंपती, बेटा और दामाद का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। मधुबन लैब में 1 और 2 फरवरी को दो-दो लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट कराए जाएंगे। इस टेस्ट के बाद बहुचर्चित चोरी के इस मामले से पर्दा उठने की संभावना पुलिस जता रही है।
विज्ञापन

यह था मामला : आदर्श नगर निवासी मदनलाल शर्मा ने 19 मार्च 2018 को पीजीआई थाने में शिकायत दर्ज करा बताया था कि वह सुबह करीब पौने नौ बजे ड्यूटी पर चले गए थे। करीब सवा नौ बजे उनकी पत्नी संतोष पीजीआईएमएस में किसी मरीज का हाल जानने के लिए चली गई थी। कुछ समय बाद पड़ोसन अवतार कौर का फोन आया कि मकान का ताला तोड़कर किसी ने चोरी कर ली है। जब वहां पहुंचे तो मकान से सोने-चांदी के जेवरात और करीब ढाई लाख रुपये कैश चोरी था। उनके पड़ोसी सरदार सिंह को कहीं बाहर जाना था। उन्होंने अपने 40 लाख रुपये भी मदनलाल शर्मा के मकान में रखे हुए थे। कुल मिलाकर करीब 44 लाख की चोरी बताई गई थी।
विज्ञापन

सीएम के आदेश पर अगस्त में बनी थी एसआईटी
यह मामला काफी सुर्खियों में रहा। थाना पुलिस के अलावा सीआईए की टीम भी लगाई गई, लेकिन वारदात का पर्दाफाश नहीं हुआ। अगस्त 2020 में सीएम मनोहरलाल रोहतक आए हुए थे। तभी सरदार राम सिंह ने उनसे मुलाकात कर अपनी व्यथा बताई थी। सीएम के आदेश पर डीएसपी सांपला के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। एसआईटी ने कोर्ट से कुछ लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति मांगी थी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। डीएसपी सांपला ने बताया कि कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद मधुबन लैब में पत्र भेजा गया है। वहां 1 और 2 फरवरी को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तारीख दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed