{"_id":"3e28da628a62b11a8c2d85967dbf04a2","slug":"politics-in-kalanaur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलानौर में भाजपा चुनाव प्रभारी की बैठक में चले लात-घूसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलानौर में भाजपा चुनाव प्रभारी की बैठक में चले लात-घूसे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 09 Dec 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलानौर भाजपा के मंडल चुनाव को लेकर बुलाई गई बैठक में मंगलवार को हंगामा
विज्ञापन
हो गया। यहां भाजपा संगठन चुनाव के प्रदेश प्रभारी के सामने ही दो गुटों के
कार्यकर्ता भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले। हंगामे के चलते
प्रभारी को बीच में ही बैठक छोड़नी पड़ी। प्रभारी का कहना है कि बैठक में
बाहरी लोगों ने अव्यवस्था फैलाई।
दरअसल भाजपा के कलानौर मंडल प्रधान रवि टक्कर का कार्यकाल पूरा हो चुका है। पार्टी को नए मंडल अध्यक्ष का चुनाव करना है। इसी चुनाव को लेकर मंगलवार को कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए भाजपा संगठन चुनाव के प्रदेश प्रभारी ललित बतरा बैठक लेने पहुंचे।
उन्होंने बारी-बारी से कार्यकर्ताओं को अपनी राय रखने को कहा। पार्टी के कार्यकर्ता गुलशन दुआ का आरोप है कि जब कई कार्यकर्ता उनके पक्ष में अपना मत रखने लगे तो कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। एक कार्यकर्ता ने कहा कि गुलशन के पक्ष में बोलने वाले पार्टी के कार्यकर्ता नही बल्कि भाडे़ पर लाए गए लोग हैं। उनको तो बैठक की सूचना तक नही दी गई। इस पर दुआ समर्थक बिफर गए।
दोनो पक्षों में तू-तू मैं-मैं के बाद हाथापाई हो गई। दुआ का आरोप है कि दूसरे कार्यकर्ता ने उनके एक समर्थक को थप्पड़ भी जड़ दिया। इस पर मामला बिगड़ गया और देखते ही देखते कार्यकर्ताओं के बीच लात-घूसे चलने लगे। मामले को बिगड़ते देख चुनाव प्रभारी ने बैठक को स्थगित कर दिया। प्रभारी बतरा का कहना है कि बैठक में बाहरी लोगाें ने अव्यवस्था फैलाई।