फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Political atmosphere heated up in MDU, non-teaching union elections will be held before Diwali

Rohtak News: एमडीयू में गरमाया राजनीतिक माहौल, दिवाली से पहले होंगे गैर शिक्षक संघ के चुनाव

Sat, 19 Oct 2024 09:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 19 Oct 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
Political atmosphere heated up in MDU, non-teaching union elections will be held before Diwali
रोहतक।
विज्ञापन

एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) में राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। गैर शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर कैंपस में सरगर्मी तेज हो चली है। कर्मचारियों को दिवाली से पहले चुनाव होने की उम्मीद है। संघ ने भी सोमवार को ईसी की बैठक में चुनाव संबंधी फैसले के साथ ही चुनावी शेड्यूल जारी करने का दावा किया है।
एमडीयू गैर शिक्षक संघ का एक वर्ष का कार्यकाल अक्तूबर में पूरा होने जा रहा है। इससे पूर्व नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। ऐसे में कैंपस में चुनाव को लेकर चर्चाएं गरमाने लगी हैं। इनमें प्रत्याशी व नई कार्यकारिणी मुख्य मुद्दा है। चुनाव को लेकर कुछ कर्मचारी अभी से सक्रिय हो गए हैं। अपनी जीत के लिए अभी से कर्मचारियों से संपर्क में जुट गए हैं।
विज्ञापन

संघ ने नए कार्यकारिणी के गठन को लेकर जल्द चुनाव कराने का दावा किया है। इसके लिए सोमवार को ईसी की बैठक बुलाई जाएगी। यहां चुनाव करने के साथ ही चुनावी शेड्यूल भी जारी किया जाएगा। चुनाव दिवाली से पहले संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं, कर्मचारी स्वाभिमान मंच ने चुनाव को लेकर प्रधान पद उम्मीदवार के रूप में अनिल मल्होत्रा का नाम तय कर दिया है। सोमवार को ईसी की बैठक में चुनावी तिथि घोषित करने के बाद आमसभा में चुनाव प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी भी पूरी ताकत के साथ चुनावी रंग में रंग जाएंगे।

वर्जन
संघ के चुनाव का समय नजदीक आ गया है। इसे लेकर कार्यकारिणी में बातचीत हो गई है। सोमवार को ईसी की बैठक में चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। दिवाली से पहले चुनाव संपन्न कराने पर जोर दिया जाएगा।
राजकुमार शर्मा, प्रधान, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed