फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police searching for Sonali Phogat's PA record

सोनाली फोगाट के पीए का रिकॉर्ड तलाश रही पुलिस

Wed, 31 Aug 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police searching for Sonali Phogat's PA record
सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। हत्याकांड के आरोपी पीए सुधीर सांगवान से जुड़े मामले भी चर्चा में हैं। कहीं प्रॉपर्टी तो कहीं अन्य तरह के विवाद सामने आए हैं। इसके चलते पुलिस ने भी इसका पुराना रिकॉर्ड तलाश कर रही है। पुलिस की माने तो सनसिटी में कुछ साल पहले ही अपनी दो मंजिला कोठी बनाकर रहने वाला पीए कई तरह के विवादों से घिरा है। कहीं लोन की राशि तो कहीं लोगों से मोटी रकम उधार लेकर गायब होने की चर्चाएं गर्माई हुई हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने भी उसका पुराना रिकॉर्ड तलाशने शुरू कर दिया है। पुलिस को उसके खिलाफ दर्ज पुराने मामलों की तलाश है। ये मामले क्या और क्यों हुए, इनमें क्या कार्रवाई हुई, यह सब जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही पुलिस ने रिकॉर्ड जुटाने का काम पूरा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी पीए से जुड़े मामले तलाश रही है। फिलहाल उसके खिलाफ किस तरह के या कितने मामले दर्ज हैं, यह कहना मुश्किल है। इस बारे में रिकॉर्ड जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग की टीम रिकॉर्ड जांच कर इसका ब्योरा तैयार करेगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed