फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police Recruitment: Buses will run from 3 am to late night

पुलिस भर्ती : तड़के तीन बजे से देर रात तक चलेंगी बसें

Fri, 06 Aug 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment: Buses will run from 3 am to late night
पुलिस भर्ती की सात व आठ अगस्त को होने वाली परीक्षा के मद्देनजर रोडवेज ने तैयारी कर ली है। हजारों अभ्यर्थियों के आने की उम्मीद में डिपो तड़के तीन बजे से देर रात तक बस चलाएगा। अभ्यर्थियों की संख्या के हिसाब से बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी आयोग सात हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती करने जा रहा है। इसकी परीक्षा सात व आठ अगस्त को होने जा रही है। इसमें हजारों की संख्या में अभ्यर्थी भाग लेंगे। अभ्यर्थियों की भीड़ आने की वजह से रोहतक डिपो अधिकारियों ने वीरवार को बैठक करके बसों के चलाने की योजना बनाई है। इसके अनुसार बसें तड़के तीन बजे से चलना शुरू होंगी और देर रात तक चलेंगी। बसें किस रूट पर जाएंगी, इसका निर्धारण नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर ही बसें संचालित होंगी। भीड़ का आकलन करने के लिए स्टैंड पर 10-10 इंस्पेक्टर व उपनिरीक्षकों की ड्यूटी लगेगी। बस स्टैंड प्रभारी जयबीर हुड्डा ने बताया कि पुलिस भर्ती की सात व आठ अगस्त को परीक्षा होने की वजह से तड़के तीन बजे से देर रात तक बसें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed