{"_id":"c9bbf72641632399dfc0166e9f36e51f","slug":"police-ran-after-getting-information-of-2-50-lacs-rupees-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख रुपये की लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई लाख रुपये की लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
रोहतक
Updated Tue, 24 Jun 2014 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में ढाई लाख रुपये की लूट की सूचना पर सोमवार देर शाम पुलिस की खूब दौड़ लगी। नरेला निवासी व्यक्ति ने कंट्रोल रूम में सूचना दी कि कुछ लोगों ने उससे ढाई लाख और मोबाइल लूट लिया है। मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। दो घंटे मशक्कत के बाद भी वारदात का सच सामने नहीं आया तो पुलिस लौट आई।
हुआ यूं कि शाम सवा 8 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि शीला बाईपास के पास एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया है। मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां सतीश निवासी नरेला ने बताया कि शाम को वह रोहतक पहुंचा।
शीला बाईपास पर शहर की ओर स्थित अस्पताल से आगे पहुंचकर खड़ा था कि वहां पर सफारी गाड़ी में आए कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी की। उसका मोबाइल फोन और ढाई लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। आरोप लगाया कि शिकायत के लिए चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी के पास भी गया, लेकिन सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
पूछताछ में शिकायतकर्ता कुछ नशे में लगा। पुलिस ने उसे नजदीक के अस्पताल में बुलाया। वहीं मोड़ पर निजी अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची गई। फुटेज में न तो कहीं सफारी गाड़ी ही नजर आई और न ही लूटपाट का कोई सीन नजर नहीं आया। लूटे गए मोबाइल पर बात की तो दूसरी ओर से युवक ने बताया कि इस व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलोच की है और वह मोबाइल झगड़े में गिर गया था।
मॉडल टाउन चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में फर्जी ही लग रहा है। फिर भी शिकायत पर जांच कर रहे हैं। जिस समय शिकायतकर्ता खुद को रोहतक में बता रहा है उस समय उसके मोबाइल की लोकेशन महम की आ रही है।