फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police PCR found in no-parking zone, traffic DSP removed

नो-पार्किंग जोन में मिली पुलिस पीसीआर, ट्रैफिक डीएसपी ने हटवाई

Fri, 10 Sep 2021 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Police PCR found in no-parking zone, traffic DSP removed
पार्किंग संचालक को सड़क पर खड़े वाहनों को दिखाते डीएसपी सज्जन कुमार। अमर उजाला
कोर्ट परिसर के सामने नो-पार्किंग जोन में खड़ी पीसीआर को डीएसपी यातायात सज्जन कुमार ने उस समय हटवाया जब विभाग का वाहन ही व्यवस्था बाधित कर रहा था। उन्होंने स्वयं पीसीआर को हटवाया और चालक को भविष्य में नियमों का पालन करने की नसीहत भी दी। इतना ही नहीं कोर्ट परिसर व लघु सचिवालय के सामने पार्किंग स्थल निर्धारित होने के बावजूद इधर-उधर खड़े वाहनों का देख डीएसपी ने पार्किंग संचालक को पकड़कर व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर पार्किंग ठेका रद्द करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर के अलावा लघु सचिवालय में अनेक मुख्य कार्यालय संचालित हैं। इसके चलते यहां पर वाहनों की संख्या भी ज्यादा रहती है। इसको देखते हुए प्रशासन की ओर से सड़कों पर ही पार्किंग के लिए कुछ स्थान भी निर्धारित कर ठेका दिया हुआ है। लेकिन पार्किंग संचालक भी निर्धारित स्थलों के अलावा भी वाहन इधर-उधर पार्क करवा देते हैं। इसके चलते हालात बिगड़ने से लोग जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर के सामने जाम की स्थिति की शिकायतें मिल रही थी। इसको देखते हुए वीरवार को मौके पर जाकर नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटवाया गया है। पुलिस कर्मचारियों की जिम्मेदारी ज्यादा बन जाती है। ऐसे में जिप्सी को भी हटवाया गया। पार्किंग संचालक को व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जाम से लोगों को राहत मिल सके। लोगों से भी अपील है कि निर्धारित पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सज्जन कुमार, डीएसपी यातायात, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed