{"_id":"5e17a3d08ebc3e87c06989cd","slug":"police-passing-out-parade-rohtak-news-rtk5364723124","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पासिंग आउट परेडः हरियाणा पुलिस का हिस्सा बने 1709 जवान, दुष्यंत चौटाला ने थपथपाई पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासिंग आउट परेडः हरियाणा पुलिस का हिस्सा बने 1709 जवान, दुष्यंत चौटाला ने थपथपाई पीठ
Fri, 10 Jan 2020 10:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड के बाद जश्न मनाते जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सुनारिया में वीरवार को पासिंग परेड का आयोजन हुआ। हरियाणा पुलिस के बेडे़ में अब 1709 नये जवान शामिल हुए हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि पास आउट हुए पुलिस के जवानों को फील्ड में जाकर न केवल ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करना होगा, बल्कि हरियाणा प्रदेश की सुरक्षा और विकास के लिए समर्पित होने का संकल्प लेना होगा।
दुष्यंत चौटाला ने पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुनारिया में 86 बैच की पासिंग आउट परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पुलिस के जवानों व उनके अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। पास आउट हुए पुलिस के जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके जीवन की नई शुरुआत है।
उन्होंने नए रंगरूटों को कहा कि वे फील्ड में ड्यूटी के दौरान मौजूदा परिस्थितियों को अच्छे से समझ कर ही आगामी कार्यवाही करें। इसमें कोई दो राय नहीं है कि पुलिस के जवानों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी को उन्हें चुनौती के रूप में लेना होगा। हरियाणा प्रदेश का भविष्य आप लोगों के हाथों में है। प्रशिक्षण महाविद्यालय ने आप सबको कड़ी मेहनत करके फील्ड में जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए काबिल बनाया है।
विज्ञापन
डीजीपी क्राइम पीके अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि पास आउट हो रहे पुलिस के जवानों को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक तकनीक का ज्ञान भी दिया गया है। इसके साथ ही इन जवानों को विभिन्न अधिनियमों की भी जानकारी दी गई है। ट्रेनिंग के दौरान साइबर अपराध और सॉफ्टवेयर के बारे में भी इन सब को ज्ञान उपलब्ध करवाया गया है।
उन्होंने कहा कि जो जवान पुरस्कार से वंचित रह गए हैं, उन्हें हतोत्साहित होने की आवश्यकता नहीं हैं, क्योंकि भविष्य में उन्हें इनसे भी बड़े पुरस्कार प्राप्त करने के उन्हें अवसर प्राप्त होंगे। रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी पुरस्कृत, जवानों को दस दिन का मिलेगा अवकाश
इससे मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। पुलिस के जवानों ने शानदार पीटी शो का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिन चार जवानों को सम्मानित किया गया उनमें सिपाही जुगल किशोर, सिपाही प्रदीप, सिपाही हितेश और सिपाही जुगल किशोर शामिल हैं। इन सभी को प्रथम श्रेणी का प्रशंसापत्र दिया गया है।
इसके अलावा क्रमश: 31 हजार, 11 हजार व 10 हजार व 10 हजार रुपए की नगद पुरस्कार राशि भी दी गई है। उन्होंने पास आउट हुए सभी जवानों के लिए 10 दिन का अवकाश देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर जिला उपायुक्त आरएस वर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, पीटीसी सुनारिया की एसपी सुलोचना गजराज, एसटीएफ रोहतक के एसपी जशनदीप सिंह रंधावा और भिवानी के एसपी गंगाराम पूनिया आदि मौजूद थे।
ये है जवानों की शैक्षिक योग्यता
: एमए, एमएससी, एमएड, एमफिल : 224
: बीटेक व एमटेक - 212
: एमबीए - 10
: एमसीए- 08
: बीसीए - 21
: एलएलबी - 03
: बीएड, बीबीए, बी फार्मा, एम फार्मा - 57
: डिप्लोमा कोर्स करने वाले - 22
: बीए - 464
: बी.कॉम- 84
: बीएससी- 377
: 12 वीं तक - 218
: 10 वीं पास - 05
आयु वर्ग
- 25 साल से कम 1074
- 26 से 30 के बीच- 437
- 31 से 35 तक - 55
- 36 से 40 तक 105 व
- 40 से अधिक 38