फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police kept saying that there was no clear footage, the female professor found and gave new footage

पुलिस साफ फुटेज न होने की बात कहती रही, महिला प्रोफेसर ने ढूंढकर दे दी नई फुटेज

Wed, 06 Jul 2022 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Police kept saying that there was no clear footage, the female professor found and gave new footage
गांधी कैंप बाजार में महिला का पर्स चोरी करने वाली संदिग्ध महिला।
एक तरफ जहां पुलिस साफ फुटेज न होने की बात कहती रही वहीं दूसरी तरफ एमडीयू की असिस्टेंट प्रोफेसर पूनम रेढ़ू ने दुकानदार की मदद से साफ फुटेज ढूंढकर पुलिस को उपलब्ध करवा दी। आर्य नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहताश सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी महिला को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पूनम रेढ़ू ने दी शिकायत में बताया कि वह एमडीयू के गणित विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर है और मूलरूप से भिवानी के मिथाथल गांव की रहने वाली है। दो जुलाई को गांधी कैंप बाजार में खरीदारी करने गई थी। जब जूतों की दुकान से खरीदारी कर रही थी तो उसके पास एक 50 साल की महिला आकर बैठ गई। उसका ध्यान मोबाइल फोन पर था। 5 बजकर 30 मिनट पर महिला बैग के अंदर रखे छोटे बैग को निकाल कर ले गई। छोटे बैग में 20 हजार रुपये, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व एमडीयू का कर्मचारी पहचान पत्र, लाइब्रेरी कार्ड व एटीएम कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैमरे में साफ नहीं आया महिला का चेहरा
पुलिस ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जांच में पता चला कि महिला सहायक प्रोफेसर के पास आकर बैठती है। दुकान के एक कर्मचारी को चप्पल दिखाने के लिए बोलती है। इसके बाद मौका पाकर प्राध्यापिका के पास रखे बैग के अंदर से छोटा बैग निकालकर ले जाती है। हालांकि फुटेज पूरी तरह से साफ नहीं है। महिला प्रोफेसर ने दुकानदार की मदद से प्रयास किया कि आरोपी महिला की साफ फुटेज मिल जाए। उसने बाजार के अंदर लगे दूसरे कैमरों की जांच की और मंगलवार को साफ फुटेज पुलिस को उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज साफ नहीं थी। अब नई फुटेज मिली है। जल्द आरोपी को तलाश करके काबू किया जाएगा। -इंस्पेक्टर रोहताश सिंह, थाना प्रभारी आर्य नगर

पुलिस को दुकान से सीसीटीवी कैमरे की साफ फुटेज नहीं मिली थी। जब उसने पुलिस से कहा कि आरोपी महिला पकड़ी गई या नहीं। जवाब मिला कि फुटेज साफ नहीं है। इस कारण दिक्कत आ रही है। ऐसे में उसने दुकानदार की मदद से दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाई। अब एक कैमरे में वह महिला गली से गुजरती दिखाई दे रही है, वह फुटेज पुलिस को उपलब्ध करवा दी है। -पूनम रेढू, असिस्टेंट प्रोफेसर, एमडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed