फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police is unable to solve the robbery from bike and liquor shop

Rohtak News: बाइक और शराब ठेके से लूट में पुलिस नहीं कर पा रही खुलासा

Thu, 12 Sep 2024 07:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
Police is unable to solve the robbery from bike and liquor shop
रोहतक। लेबर चौक स्थित शराब की दुकान से तीन लाख रुपये और राहगीर बाइक लूटने के मामले में आर्य नगर पुलिस खुलासा करना तो दूर अभी तक बदमाशों का सुराग तक नहीं लगा पाई है। पुलिस ने 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 40 बदमाशों से पूछताछ की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन




रविवार देर रात को लेबर चौक के पास शराब की दुकान से हथियारों के बल पर दो नकाबपोश बदमाशों ने तीन लाख लूटे और फिर 10 मीटर दूर जाकर उन्हीं लुटेरों ने डिलिवरी बॉय गौरव से बाइक छीनकर फरार हो गए। रात में आर्यनगर पुलिस ने दुकान के सेल्समैन रविंद्र की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद 40 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जबकि 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन अभी तक सुराग नहीं लग सका है। इससे पहले डोभ गांव में एक्सिस बैंक में हुई डकैती के मामले में पुलिस खुलासा करना तो दूर सुराग तक नहीं लगा पाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लूट का खुलासा करने के लिए तीन टीमें लगी हैं और जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed