{"_id":"688fa834295f0499e409985e","slug":"police-is-unable-to-reach-sumits-killers-rohtak-news-c-17-roh1020-702127-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुमित के कातिलों तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुमित के कातिलों तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस
Sun, 03 Aug 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। सीआईए-दो व आर्य नगर थाना पुलिस एक सप्ताह बाद भी होटल संचालक सुमित के कातिलों तक नहीं पहुंच पाई है। यह स्थिति तब है जब पुलिस के हाथ में आरोपियों का फोन नंबर व घर का पता है।
शहर की कैलाश कॉलोनी में रहने वाले होटल संचालक सुमित की 27 जुलाई की सुबह हत्या करने के बाद आरोपी रौनक राणा व उसका साथी विशाल मान अस्पताल में शव छोड़कर भाग गए थे। हत्या के संबंध में सुमित के ताऊ अजमेर सिंह की शिकायत पर आर्य नगर थाने में दो नामजद पर मुकदमा दर्ज किया था।
मान अस्पताल के पास लगे सीसीटीवी को देखने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें गठित की हैं। आरोपियों के परिजनों से पूछताछ के बाद भी दोनों टीमें एक हफ्ते बाद भी आरोपियों का पता नहीं लगा पाई हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी में सुमित को ले जाते हुए दिखाई दे रहे आरोपी
सुमित की हत्या के आरोपी पाकस्मा निवासी रौनक राणा व उसका साथी विशाल सीसीटीवी में सुमित को घर से ले जाते हुए दिखाई दे रहे। सुमित की हत्या करने के बाद आरोपी मान अस्पताल में शव छोड़कर जाते हुए भी दिख रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
आरोपियों की तलाश में दोनों टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -बिजेंद्र, थाना प्रभारी, आर्य नगर।