फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police did not conduct identification parade in snatching case, acquitted

Rohtak News: झपटमारी में पुलिस ने नहीं कराई शिनाख्त परेड, बरी

Wed, 17 Sep 2025 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Police did not conduct identification parade in snatching case, acquitted
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। चार साल पहले हुई झपटमारी के केस में मंगलवार को एएसजे रजनी यादव की अदालत ने झपटमारी के आरोपी हर्षित निवासी श्रीनगर कॉलोनी व अंकित निवासी हनुमान कॉलोनी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। एएसजे रजनी यादव की अदालत ने फैसले में टिप्पणी करते हुए कहा कि कोर्ट के अंदर पहली बार आरोपियों की पहचान करना कानून की नजर में सही पहचान नहीं है। पुलिस की ओर से आरोपियों की शिनाख्त परेड नहीं कराई गई थी।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, 2021 में सेक्टर-2 निवासी सुनीता बहल ने शिकायत दी थी कि वह सब्जी खरीदने के लिए सोनीपत रोड पर गई थी। जब स्कूटी पर घर लौट रही थी तो सेक्टर-2 में दो युवक स्कूटर पर आए। उनकी स्कूटी के बगल में स्कूटर चलाने लगे। इसके बाद पीछे बैठे युवक ने झपटा मारकर बैग छीन लिया था।
विज्ञापन

बैग में 5 हजार की नकदी, मोबाइल फोन और घर की चाबियां थीं। इसी बीच पुलिस ने सिविल लाइन थाने की अन्य वारदात के केस में हर्षित उर्फ मोनू व अंकित उर्फ राजा को गिरफ्तार किया था। तभी से जिला अदालत में केस की सुनवाई चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed