फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police deployed at every nook and corner, yet robbery incidents are not stopping

Rohtak News: चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, फिर भी नहीं थम रहीं लूट की वारदात

Fri, 13 Sep 2024 08:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
Police deployed at every nook and corner, yet robbery incidents are not stopping
रोहतक। विधानसभा चुनाव को लेकर शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है, लेकिन बाइक सवार बदमाश फिर भी स्नेचिंग की घटनाओं को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। 24 घंटे में बाइक सवारों ने मोबाइल-पर्स लूट की कई वारदात से दहशत फैलाई है। घटनाओं को पुलिस रोकने में नाकाम हो रही है और खुलासा भी नहीं कर पा रही है। उधर, अधिकारियों का कहना है कि स्नेचिंग की घटनाओं को दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


केस -1
आईएमटी थानाक्षेत्र में युवक से बाइक सवार बदमाशों ने एक कर्मचारी से बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के गेट नंबर चार के पास मोबाइल छीन कर ले गए। युवक ने बदमाशों को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन उसे पिस्तौल दिखाकर डरा दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज करा दी है। पीड़ित हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के गांव लोहरडा गांव निवासी मनीष रोहतक में रहता है। शुक्रवार को कंपनी से लौटते समय बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


केस -2
अर्बन स्टेट थानाक्षेत्र के लाढ़ौत रोड निवासी आरती एशियन ऑटोमोटिव हरियाणा प्रालि में बतौर ऑपरेटर काम करती है। शुक्रवार शाम को डयूटी से घर के लिए जा रही थी। सेक्टर-दो में महेंद्रा मॉडल स्कूल के पास पहुंची तो बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और हाथ से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस -3
थाना सिटी क्षेत्र में हिसार रोड बांगड पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवती स्नेहा से मोबाइल छीनकर ले गए। घटना उस समय हुई जब पीड़ित ऑटो से उतरकर चालक को पैसे दे रही थी। पीड़ित हिसार रोड गोपालपुरा निवासी स्नेहा ने घटना की सूचना सिटी थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

केस -4
सुनारिया चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल छीनकर भाग गया। पीड़ित ने शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दे दी है। पीड़ित रविंद्र कुमार ने बताया कि वह सुनारिया कलां का निवासी है और बात करते हुए शिवाजी थाने की ओर टहलते हुए जा रहा था। पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश मोबाइल पर झपट्टा मारकर फरार हो गए।

केस -5
सिटी थानाक्षेत्र के हिसार बाईपास से जींद बाईपास के बीच एक युवक से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर ले गए। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जींद बाईपास बरसी नगर निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार को करीब नौ बजे नंदनी अस्पताल की ओर जा रहा था। रास्ते में उसका फोन बजा तो वह बात करने लगा। उसी दौरान बाइक सवार बदमाश आए और मोबाइल झपटकर ले गए।


केस -6

सिटी थानाक्षेत्र स्थित हिसार भिवानी लिंक श्मशान घाट के पास स्कूटी सवार बदमाश ने एक महिला कर्मचारी मंजू से पर्स लूट लिया। महिला के पर्स में मोबाइल, नकदी और कुछ अन्य दस्तावेज आदि रखे थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मंजू महावीर कॉलोनी में रहती है और आईडीसी स्थित एक कंपनी में जॉब करती है। 11 सितंबर की शाम को वह कंपनी से पैदल लौटते समय स्कूटी सवार बदमाश ने उसका पर्स छीन लिया।





केस -7
सिटी थाना में भिवानी बस स्टैंड के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाश महिला से बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में महिला के 10 हजार रुपये लेकर खरीदारी के लिए शौरी मार्केट में गई थी। घटना 11 सितंबर को हुई थी और पीड़िता पिंकी निदाना तिगरी की ओर से सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed