{"_id":"63f3d4a4b419cef6530c3969","slug":"police-constable-dies-due-to-collapse-of-diesel-engine-culvert-rohtak-news-c-17-1-73097-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: डीजल इंजन की पुलिया टूट कर लगने से पुलिस के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: डीजल इंजन की पुलिया टूट कर लगने से पुलिस के जवान की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांपला। पाकस्मा गांव के खेत में पानी लगाने गए पुलिस के एक जवान की डीजल इंजन की पुलिया टूट कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए जिला झज्जर के एसपी वसीम अकरम भी मौके पर पहुंचे। संजय हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। हाल में वह झज्जर जिले में सेवाएं दे रहा था।
सोमवार को संजय खेत में पानी लगाने के लिए ट्यूबवेल डीजल इंजन को चला रहा था। उसी दौरान इंजन की पुलिया टूट कर उसके सिर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत परिवार के लोगों ने एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। पुलिस के जवानों के अलावा झज्जर जिले के एसपी वसीम अकरम भी मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। संजय 2019 में पुलिस में भर्ती हुआ था।