{"_id":"65c3d4ed8bc2aacf5107e5a4","slug":"police-arrested-two-minors-on-murder-charges-rohtak-news-c-17-roh1020-354821-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुलिस ने हत्या के आरोप में दो नाबालिग को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुलिस ने हत्या के आरोप में दो नाबालिग को किया काबू
Thu, 08 Feb 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने सांघी निवासी युवक की हत्या की वारदात में शामिल रहे दो नाबालिग युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया है। थाना प्रभारी सदर निरीक्षक मुरारी लाल ने बताया कि 2 फरवरी को मृतक राकेश के भाई नरेश ने शिकायत दी थी कि 1 फरवरी को राकेश शाम के समय घर से खेत की ओर गया था। शाम को घर न आने पर उसे फोन किया तो उसने नहीं उठाया। वह उसे देखने के लिए गया तो वह चिड़ी में शराब के ठेके के पास दोस्तों के साथ मिला। हमने उसे घर चलने को कहा तो दोस्तों ने कहा कि हम इसे घर छोड़ देंगे।
विज्ञापन