फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police arrested 144 accused in four months and seized opium, charas, ganja and heroin

पुलिस ने चार माह में 144 आरोपी गिरफ्तार कर अफीम, चरस, गांजा और हेरोइन जब्त की

Wed, 04 May 2022 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 144 accused in four months and seized opium, charas, ganja and heroin
जिले में नशा तस्करी और अवैध हथियारों का शौक बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने चार माह में 144 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में अफीम, चरस, गांजा व हेरोइन बरामद की है। साथ ही 58 देसी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर व 37 कारतूस जब्त किए हैं।
विज्ञापन

एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि रोहतक पुलिस ने साल 2022 में अब तक नशीले पदार्थों की तस्करी के 77 आरोपियों व अवैध हथियारों रखने के मामलों में 67 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शराब की तस्करी के 311 आरोपी व सार्वजनिक स्थानों पर जुआ व सट्टा खाईवाली करते हुए 145 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जनवरी से लेकर अप्रैल तक नशीले पदार्थों की तस्करी के 62 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए हैं। साथ ही 1 किलो 112 ग्राम अफीम, 25 किलो 138 ग्राम चरस, 14 ग्राम 23 मिलीग्राम स्मैक, 336 किलो 890 ग्राम गांजा, 389 ग्राम 220 मिलीग्राम हेरोइन व 625 बोतल ओनरेक्स व 18 इंजेक्शन जब्त किए हैं। इसके अलावा अवैध हथियार रखने के 55 केस दर्ज किए हैं। इसमें 67 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया गै। उनके कब्जे से 58 देसी पिस्तौल, 1 रिवॉल्वर व 37 कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed