फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   police arrest 3 gangster

काला जठेड़ी को पुलिस कस्टडी से भगाने वाला शूटर पवन जठेड़ी दो साथियों सहित काबू

Fri, 28 Feb 2020 03:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
police arrest 3 gangster
रोहतक। पुलिस कस्टडी से काला जठेड़ी को भगाने वाले शूटर पवन जठेड़ी को पुलिस ने उसके दो साथियों सहित गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने कुलताना से इस्माइला रोड पर राहगीरों को लूटने की योजना बनाते वक्त कप्तान निवासी नैणातारपुर जिला सोनीपत, विनोद निवासी नैणातारपुर जिला सोनीपत और पवन उर्फ सोनू निवासी जठेड़ी को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदात का भी खुलासा किया है। आरोपियों से दो पिस्तौल 315 बोर एक गाड़ी मारुति स्विफ्ट बरामद की गई है। आरोपी कप्तान मर्डर के केस में उम्रकैद की सजा पाए हुए हैं, जो जेल से पैरोल पर आया हुआ था और वापस जेल में ना जाकर पैरोल जंप कर गया था।
विज्ञापन

इन वारदात का खुलासा
1. फरवरी 2020 में आरोपी कप्तान ने अपने साथियों के साथ फरीदाबाद में प्रिजन वैन पर गोलियां चलाकर पुलिस हिरासत से मोस्ट वांटेड अपराधी संदीप उर्फ काला निवासी जठेड़ी सोनीपत को छुड़वाया था। इस केस में आरोपी कप्तान की गिरफ्तारी बकाया है।
विज्ञापन

2. फरवरी 2020 में पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी कप्तान ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव पाली जिला फरीदाबाद से अजीत नामक व्यक्ति को गोली मारकर उसकी गाड़ी छीन कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. फरवरी 2020 में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी कप्तान ने अपने साथियों के साथ चकमा देकर भाग गया था।
4. सन 2018 में कप्तान सिरसा जेल से 14 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। जो वापस जेल नहीं गया।
आरोपी कप्तान का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड
1. सन 1994 में कप्तान ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली में लाटरी की टिकटों को लूटा था। मामला आदर्श नगर दिल्ली में दर्ज है।
2. सन 1998 में कप्तान ने अपने साथियों के साथ मिलकर सदर थाना गोहाना के इलाके से एक गाड़ी चोरी की थी।
3. सन 1998 में कप्तान ने अपने साथियों के साथ मिलकर आदर्श नगर दिल्ली से एक गाड़ी चोरी की थी।।
4. सन 2000 में कप्तान ने अपने साथियों के साथ मिलकर नरेला में एक प्रिंटिंग प्रेस वाले को जान से मारने की नीयत से फायर किए।
5. सन 2000 में कप्तान ने अपने साथियों के साथ मिलकर बूढ़पुर नहर से 80 हजार की लूट की थी इस संबंध में मुकदमा थाना अलीपुर में दर्ज है।
6. सन 2000 में कप्तान ने अपने साथियों के साथ मिलकर झारौदा रोड बहादुरगढ़ से 10 लाख रुपये की लूट की थी।
7. सन 2000 में कप्तान ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस के साथ मुठभेड़ की थी।
8. सन 2004 में कप्तान ने अपने साथियों के साथ मिलकर धर्मेंद्र जाखलिया को गोली मारी थी।
9. सन 2004 में कप्तान ने अपने साथी के साथ मिलकर हवासिंह राठी के घर पर गोली चलाई।
10. सन 2004 में कप्तान दिल्ली एक पिस्तौल सहित पकड़ा गया था।
11. सन 2007 में कप्तान एक पिस्तौल सहित दिल्ली रोहिणी में पकड़ा गया था।
12. सन 2009 में कप्तान ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरिओम जसौरखेड़ी की हत्या की थी।
13. सन 2009 में कप्तान ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरिओम जसौरखेड़ी के भांजा की हत्या की थी।
आरोपी विनोद का पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड
1. फरवरी 2013 में विनोद ने अपने साथियों के साथ कुंडली ट्रैक्टर एजेंसी में लूट की थी।
2. सन् 2013 में विनोद ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव बड़ी गन्नौर में पुलिस के साथ मुठभेड़ की थी।
3. अगस्त 2016 में विनोद ने अपने साथियों के साथ मिल कर एक व्यक्ति की हत्या की थी।
4. सन 2017 में विनोद ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन को लेकर झगड़ा हो गया था।
5. सन 2018 में विनोद ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रक यूनियन बहालगढ़ रोड पर झगड़ा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed