फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police alert regarding the security of Ram Rahim, the jail superintendent wrote a letter

राम रहीम की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, जेल अधीक्षक ने लिखा पत्र

Thu, 28 Oct 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police alert regarding the security of Ram Rahim, the jail superintendent wrote a letter
सुनारिया जेल में बंद राम रहीम की सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन व पुलिस अलर्ट पर हैं। क्योंकि फरीदकोट अदालत से पंजाब पुलिस ने राम रहीम से पूछताछ के लिए 29 अक्तूबर के वारंट जारी करवाए हैं। अब राम रहीम को पंजाब पुलिस अदालत में पेश करने के लिए लेकर जाएगी या वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश कर रोहतक आकर पूछताछ करेगी। हर स्थिति के लिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन कर रही है। वहीं, राम रहीम की सुरक्षा को लेकर जेल अधीक्षक ने एसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 से राम रहीम सुनारिया जेल में बंद हैं। सबसे पहले उसे साध्वी यौन उत्पीड़न केस में 20 साल की सजा हुई थी। इसके बाद पत्रकार छत्रपति हत्याकांड और अब रंजीत हत्याकांड में उम्रकैद की सजा हुई है। सुरक्षा कारणों के चलते प्रदेश सरकार ने राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में रखा है। अब बेअदबी के मामले में पंजाब की फरीदकोट पुलिस राम रहीम से पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए फरीदकोट की अदालत में प्रोडक्शन वारंट के लिए याचिका दायर की थी। अदालत ने प्रोडक्शन वारंट के तहत राम रहीम को 29 अक्तूबर को अदालत में पेश करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक की तरफ से राम रहीम की सुरक्षा को लेकर पत्र आया है। अदालत में पेशी को लेकर कड़ी सुरक्षा पर मंथन चल रहा है। इससे ज्यादा अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उदय सिंह मीणा, एसपी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed