फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PM Modi will launch Swasth Nari-Sashakt Parivar Yojana online today

Rohtak News: पीएम मोदी आज ऑनलाइन करेंगे स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार योजना का शुभारंभ

Wed, 17 Sep 2025 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will launch Swasth Nari-Sashakt Parivar Yojana online today
31 : एमडीयू ​​स्थित टैगोर सभागार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हिदायत देते डीसी सचिन गुप्ता। स्र
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार योजना का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे। रोहतक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नायब सैनी समारोह में शिरकत करेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एमडीयू के टैगोर सभागार में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन पर विशेष संदेश दे सकते हैं।

डीसी सचिन गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंंत्री नायब सैनी एक दिन पहले मंगलवार रात को ही रोहतक आ गए। बुधवार सुबह 6:30 बजे सुभाष चौक से वे इसका शुभारंभ और मानसरोवर पार्क में पौधरोपण के बाद सुभाष चौक से नशामुक्त हरियाणा की यूथ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


मैराथन सुभाष चौक से शुरू होकर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर संपन्न होगी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह 9:30 बजे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर-2 स्थित नगर निगम की भूमि पर विकसित किए जा रहे नमो वन में त्रिवेणी रोपेंगे। वहां से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री एमडीयू स्थित टैगोर सभागार में स्वास्थ्य प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर और पोषण अभियान के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे कार्यक्रम में लाइव जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर बाद 1 बजे नई अनाज मंडी परिसर में विश्वकर्मा जयंती के राज्यस्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। साथ ही, वहीं पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से प्रधानमंत्री के जीवन एवं मिशन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।


यह है स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार योजना

प्रधानमंत्री बुधवार को अपने जन्मदिन पर स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार योजना का शुभारंभ करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी चुनौतियों की पहचान कर उनका त्वरित समाधान करना है। इसके अंतर्गत मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच, अनमोल 2.0 में प्रविष्टि, टीकाकरण स्तर की समीक्षा और छूटे हुए टीकाकरण को पूरा किया जाएगा। किशोरियों में एनीमिया स्क्रीनिंग, उपचार और आहार संबंधी परामर्श पर विशेष बल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed