{"_id":"68c9a95c51182fbf2c06fbd8","slug":"please-pay-attentionthere-will-be-a-shortage-of-buses-on-local-routes-today-rohtak-news-c-195-1-jjr1003-126215-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जरा ध्यान दें...लोकल रूटों पर आज रहेगी बसों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जरा ध्यान दें...लोकल रूटों पर आज रहेगी बसों की कमी
विज्ञापन
16jjrp25- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद
झज्जर। अगर आज यात्रियों को लोकल रूटों या साथ लगते दूसरे जिलों में यात्रा करनी है तो वह सावधान हो जाएं। भगवान विश्वकर्मा जयंती पर रोहतक में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लिए जिले से 63 रोडवेज बसें अलग-अलग गांवों व शहर से संचालित होगी।
इस कारण यात्रियों को शहर के सामान्य बस अड्डा व अन्य गांव के अड्डों पर बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। रोडवेज ने इसके लिए रोडवेज बसों की ड्यूटी लगाई है। जिले में रोडवेज के पास कुल 192 बसें शामिल हैं। इसमें झज्जर डिपो के पास 121 बसों व बहादुरगढ़ सब डिपो के पास 71 बसों को संचालन है।
रोहतक में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लिए रोडवेज विभाग के पास 63 बसों की मांग आई थी। इसके बाद रोडवेज विभाग के अधिकारियों की तरफ से 63 रोडवेज बसों ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
इसमें 50 बसों की ड्यूटी शहर व गांवों में लगाई गई है। आठ बस सिविल सर्जन और पांच बसें एमएसएमई के माध्यम से रोहतक कार्यक्रम में पहुंचेगी। बसों की कमी के कारण अलग-अलग रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इन रूटों से हटाई बसें
रेवाड़ी, कोसली, रोहतक, बहुझोलरी, बादली, चरखी दादरी व अन्य रूट से बसें हटाई हैं। इन रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को बसों का लंबा इंंतजार करते हुए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इन गांवों से जाएगी बसें
राज्यस्तरीय कार्यक्रम में करीब 50 गांवों व शहर से बसें संचालित होंगी। इसमें भूरावास, निलाहेड़ी, मुंडाहेड़ा, गिजाडौद, सिलानी केशो, हसनपुर, खेड़ी, बहु, खोरडा, बिरोहड, रुढियावास, अकेहडी मदनपुर, धारौली, तुंबाहेडी, भिंडावास, शाहजहांपुर, फतेहपुरी, कुंजिया, दादनपुर, सिवाना, दुजाना, नूना माजरा, दादरी तोए, बिरधाना, महराणा, माजरा, बाढसा, डीघल, पाटोदा, माछरोली, बरहाना, मालियावास, धौड, खखाना, छबीली, औरंगपुर, लडरावण, बादली, साल्हावास, जैतपुर, बाबरा, डावला, भदानी, खुड्डन, कासनी, ढाकला, सुलौधा, महराणा, दुबलधन बिध्यान, कुतानी, दादनपुर व शहर झज्जर शामिल है।
वर्जन
रोहतक में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए 63 रोडवेज बसों पर चालकों व परिचालकों की ड्यूटी लगाई गई है। कई लोकल रूटों से बसों को हटाया गया है। -प्रमोद, यातायात प्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर डिपो