फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pleasant weather due to morning and evening drizzle

Rohtak News: सुबह-शाम की बूंदाबांदी से सुहाना हुआ माैसम

Thu, 19 Sep 2024 06:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Pleasant weather due to morning and evening drizzle
झज्जर। झज्जर शहर व आसपास के क्षेत्र में बुधवार सुबह और शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह लगभग 10 मिनट और शाम को 25 मिनट तक बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आज मौसम प्रणाली डिप्रेशन का असर साफ तौर पर देखने को मिला, जिसकी वजह से कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश तो कहीं कहीं बिखराव वाली बूंदाबांदी बारिश देखने को मिली। आज मौसम प्रणाली मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान पर स्थित है। धीरे-धीरे यह एनसीआर, दिल्ली, हरियाणा की तरफ पहुंचने की संभावना बन रही है, जिसकी वजह से इलाके में रात्रि और एक दो दिन बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली पर लगातार मानसून सक्रिय बना हुआ है। आज भी तेज गति से हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश बारिश की गतिविधियां दर्ज हुई है। बंगाल की खाड़ी पर बना डिप्रेशन अब मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है, जो धीरे-धीरे हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर पहुंचने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed