फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Players were fined 11 thousand, uproar

Rohtak News: खिलाड़ियों का 11 हजार का चालान काटा, हंगामा

Wed, 11 Jan 2023 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Players were fined 11 thousand, uproar
​​भिवानी स्टैड पर धरना देते खिलाड़ी। अमर उजाला
बिना हेलमेट और तीन सवारी बाइक पर सवार क्रिकेट खिलाड़ियों पुलिस ने 11 हजार रुपये का चालन काट दिया। खिलाड़ियों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके एक साथी का गिरेबान पकड़ा और चालान की पर्ची पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाए। खिलाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। सांसी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और क्रिकेट खिलाड़ी अंकुश ने बताया कि आजकल चमरिया गांव के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को मैच के दौरान उनकी बॉल खो गई। उन्होंने तीन खिलाड़ियों को बॉल लेने के भेजा। खिलाड़ियों को बाजार का पता नहीं था तो वह बिना हेलमेट और तीन सवारी लेकर भटकते हुए भगत सिंह चौक पहुंच गए। यहां पर पुलिस की कार खड़ी थी। पुलिस ने जब तीन सवारी और बिना हेलमेट खिलाड़ियों को रोका तो खिलाड़ियों ने भटकते हुए यहां पहुंचने की बात कही, लेकिन पुलिस ने 11 हजार रुपए का चालान काटकर एक खिलाड़ी का जबरन गिरेबान पकड़कर चालान पर हस्ताक्षर करवा लिए। खिलाड़ियों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की है। चालान भुगतने को तैयार थे, लेकिन खिलाड़ी का अपमान किया गया है। इससे सभी खिलाड़ियों में रोष है। गुरुवार को 35 टीमों के खिलाड़ी पुलिस के खिलाफ धरना देंगी। इधर, एसएचओ की ओर से खिलाड़ियों को आश्वासन दिया गया है कि उनका चालान रद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed