{"_id":"66660d1e8a10c5abfd06d356","slug":"players-showed-strength-in-wrestling-boxing-and-swimming-rohtak-news-c-17-roh1020-440076-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कुश्ती, बॉक्सिंग व तैराकी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कुश्ती, बॉक्सिंग व तैराकी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Mon, 10 Jun 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 10 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
09सीटीके10...खेल महाकुंभ के दौरान केंद्रीय विद्यालय के पास तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिला
रोहतक। खेल विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गर्मी के चलते स्पर्धाओं का शुभारंभ सुबह सात बजे कर दिया गया।
तीसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का अलग-अलग स्थानों पर आयोजन किया। सुबह सात बजे शुरू हुई स्पर्धाएं देर शाम तक चलीं। सभी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। छोटू राम स्टेडियम में बास्केटबॉल व जिम्नास्टिक की स्पर्धा हुई। शाम करीब पांच बजे कुश्ती व बॉक्सिंग की स्पर्धा शुरू हुई। राजीव गांधी खेल परिसर में ताइक्वांडो, लॉन टेनिस, फेंसिग, हॉकी, एथलेटिक्स, स्पर्धाएं हुई। स्काॅलर रोजरी स्कूल में टेबल टेनिस, केंद्रीय विद्यालय में स्वीमिंग व नवयुग अकादमी में तीरंदाजी के मुकाबले हुए। इन सभी स्पर्धाओं का परिणाम सोमवार को जारी किया जाएगा। जिला स्तर पर विजयी खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में दमखम दिखाने का अवसर मिलेगा।
आज यहां होंगे खेल मुकाबले
सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम महम में भारोत्तोलन के महिला व पुरुष के मुकाबले होंगे। राजीव गांधी खेल परिसर में वालीबाॅल महिला व पुरुष, क्रिकेट महिला व पुरुष, फुटबॉल महिला व पुरुष, कबड्डी महिला व पुरुष, साइकिलिंग महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। छोटू राम स्टेडियम में कुश्ती महिला व पुरुष, जूडो महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबले होंगे।