फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Players Rajan and Ankit dominate in Delhi State Powerlifting Championship

Rohtak News: दिल्ली स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छाए खिलाड़ी राजन और अंकित

Tue, 21 May 2024 05:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Players Rajan and Ankit dominate in Delhi State Powerlifting Championship
20jjrp03- बेरी। जेएनएल नहर में युवक के शव को ढूंढते गोताखोर। फोटो-संवाद
बहादुरगढ़। हाल ही में राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में दिल्ली स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ी राजन सिंह ने 93 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया तो वहीं खिलाड़ी अंकित ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में एक स्वर्ण के साथ एक रजत पदक पर भी कब्जा जमाया है। दोनों खिलाड़ियों का बहादुरगढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पावरलिफ्टिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच नीरज शर्मा ने बताया कि राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में दिल्ली स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राजधानी दिल्ली के सैकड़ो खिलाड़ियों ने विभिन्न वेट कैटेगरी में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं बहादुरगढ़ की ओमेक्स सिटी में रहने वाले खिलाड़ी राजन सिंह ने प्रतियोगिता की मास्टर्स कैटेगरी में 93 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेकर प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। तो वहीं प्रतियोगिता की जूनियर कैटिगरी में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी अंकित ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में एक स्वर्ण पदक तो वहीं एक रजत पदक भी हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन जून माह में पंजाब के पटियाला जिले में आयोजित होने जा रही नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। नीरज शर्मा ने उम्मीद जताते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप में भी जरूर पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। नीरज शर्मा ने बताया कि 20 में से 25 में तक चेन्नई में चल रही इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में खिलाड़ी दीपेश मोर और अश्मित का चयन पहले ही हो चुका था। दोनों खिलाड़ी इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में भी जीत का परचम फहराएंगे। इस मौके पर खिलाड़ी मुकुल, मनहर जोशी, मधु कांत, दीपा कोहली, जैस्मीन कौर मंजीत, हनी सिंह ने भी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन


फोटो : विजेता खिलाड़ियों के साथ है अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच नीरज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed