फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Players of Bahadurgarh dominated the National Grappling

नेशनल ग्रेपलिंग में छाए बहादुरगढ़ के खिलाड़ी

Wed, 27 Oct 2021 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Players of Bahadurgarh dominated the National Grappling
बहादुरगढ़। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुई तीन दिवसीय नेशनल ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ के खिलाड़ी छाए रहे। इसमें पूरे देश से 1600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व केसरगंज से सांसद बृजभूषण ने किया था, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए रोहतक से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। ग्रेपलिंग कमेटी के राष्ट्रीय सचिव बहादुरगढ़ निवासी बिरजू शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनके द्वारा लाइनपार में ग्रेपलिंग खिलाड़ियों के लिए पंडित लख्मीचंद धर्मशाला में कपिल ग्रेपलिंग स्पोर्ट एकेडमी की शुरुआत की गई है, जिसमें ग्रेपलिंग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस एकेडमी के छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, दो ने रजत व पांच खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

सभी विजेताओं का बहादुरगढ़ एकेडमी में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर हरियाणा ग्रेपलिंग अनुशासन समिति के डायरेक्टर प्रवीण शर्मा ने खिलाडिय़ों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टीनू शर्मा, सीलकराम, पंडित पवन दीक्षित, धर्म सिंह सिवान, धर्मशाला के प्रधान मंजीत सहित अनेक लोगों ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed