फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Plaster falling off the walls and ceilings of the school that received the cleanliness award

Rohtak News: स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त स्कूल की दीवारों व छतों से झड़ रहा प्लास्तर

Sun, 03 Aug 2025 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 03 Aug 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Plaster falling off the walls and ceilings of the school that received the cleanliness award
कलानौर खंड के गांव खेरड़ी के राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के क्लास रूम की जर्जर छत और ट
कलानौर। शहीद दलबीर सिंह खत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेरड़ी को वर्ष 2014-15 के लिए मुख्यमंत्री से स्वच्छता पुरस्कार मिल चुका है लेकिन अफसरों की अनदेखी के चलते अब कमरों की दीवारों व छत से प्लास्तर छड़ रहा है। इतना ही नहीं स्कूल के पांच कमरे जर्जर हाल हैं। इसके कारण छह से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों को 11वीं व 12वीं की कक्षाओं में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

यही नहीं, प्राथमिक स्कूल का भवन भी जर्जर हो गया है। यहां छत से प्लास्तर टूट कर गिरने लगा है। ऐसे में बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

स्कूल में सामने के कमरों में विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। बाईं तरफ के पांच कमरे जर्जर होने के कारण बंद पड़े हैं। जर्जर कमरों की जगह शिक्षकों व ग्रामीणों ने नए भवन की मांग की है। इसके बावजूद सरकार या विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं अलग लगती हैं। इनके लिए आठ कमरे हैं। ये भी देखरेख के अभाव में धीरे-धीरे जर्जर होने लगे हैं। स्कूल में कुल 386 विद्यार्थी हैं। इनमें से 100 विद्यार्थी प्राथमिक विद्यालय, कक्षा छह से 12वीं तक के 286 विद्यार्थी हैं।
स्कूल के एक अध्यापक ने बताया कि स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहता है। गांव के ही स्कूल की छात्रा पारूल 10वीं में जिले में प्रथम स्थान पर रही है। गणित में पारूल ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

अभिभावक बोले..
स्कूल का माहौल ठीक है। पढ़ाई भी अच्छी करा रहे हैं इसीलिए बच्चे का दाखिला सरकारी स्कूल में कराया है। स्कूल भवन का एक हिस्सा बंद है। सरकार को स्कूल भवन पर संज्ञान लेना चाहिए। बच्चों की शिक्षा पर असर न पड़े, इसके लिए शिक्षा मंत्री को जल्द स्कूलों को बजट मुहैया कराना चाहिए।

- नरेश, अभिभावक।

सरकारी स्कूल के कुछ कमरे खंडित हो चुके हैं। स्कूल प्रबंधन उस तरफ बच्चों को नहीं जाने देता है। मानसून सीजन में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में हादसे का डर बना हुआ है। शिक्षा विभाग व सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।
- विजयपाल, अभिभावक।

-----------------

स्कूल भवन की स्थिति का मुआयना कर पहले ही सरकार को पत्र लिखा जा चुका है। इसमें नए भवन की मांग की गई है। अब तक किसी तरह का बजट प्राप्त नहीं हुआ है। इस कारण भवन निर्माण नहीं किया जा सका। सरकार से नए भवन का बजट मिलने पर नया भवन बनवाया जाएगा।

- सुनीता चहल, खंड शिक्षा अधिकारी, कलानौर।

खेरड़ी स्कूल का रिपोर्ट कार्ड
विद्यार्थियों की संख्या 386
शिक्षकों के स्वीकृत पद 24
स्कूल में कमरे 24
जर्जर कमरे 5
कमरों की जरूरत 5

कलानौर खंड के गांव खेरड़ी के राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के क्लास रूम की जर्जर छत और ट

कलानौर खंड के गांव खेरड़ी के राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के क्लास रूम की जर्जर छत और ट

कलानौर खंड के गांव खेरड़ी के राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के क्लास रूम की जर्जर छत और ट

कलानौर खंड के गांव खेरड़ी के राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के क्लास रूम की जर्जर छत और ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed