फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Plantation campaign will be run by the district administration: ADC

जिला प्रशासन द्वारा चलाया जाएगा पौधारोपण अभियान : एडीसी

Tue, 11 Jul 2023 03:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 03:27 AM IST
विज्ञापन
Plantation campaign will be run by the district administration: ADC
रोहतक। एडीसी महेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान गांवों की शामलात भूमि, स्टेडियम, स्कूल, श्मशान घाट, तालाबों व नहरों के किनारे पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा लाखनमाजरा खंड के गांव नांदल में 14 जुलाई को पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। उद्यान विभाग द्वारा बैठक में अधिकारियों को 50 अमरूद के पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन

एडीसी महेश कुमार ने बताया कि जलशक्ति अभियान के तहत भी पौधरोपण किया जाएगा। इसके अलावा विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में पौधरोपण करवाया जाएगा। स्कूली विद्यार्थियों को पौधरोपण तथा पौधों के संरक्षण की शपथ दिलवाई जाएगी। इन कार्यक्रमों में लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी की जाएगी ताकि वह पौधों को अपनाकर उनकी देखभाल करें। हमें विशेष अवसर पर कम से कम प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। प्रकृति हमें ऑक्सीजन प्रदान करती है, जो पेड़-पौधो से ही मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर नागरिक पौधा लगाकर करें देखभाल : सीटीएम

सीटीएम मुकुंद तंवर ने कहा कि हर नागरिक प्रकृति को हरा भरा बनाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए कम से कम एक पौधे की देखभाल करें। ग्रामीण क्षेत्र में तालाबों के किनारे भी पौधे लगाए जाये। नागरिक पौधा लगाकर पौधे के साथ सेल्फी ले तथा उस पौधे की देखभाल की जिम्मेवारी लें। जिला प्रशासन द्वारा पौधारोपण अभियान में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विभागों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।




वन विभाग द्वारा लगवाए जायेंगे एक लाख 50 हजार पौधे

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि वन विभाग की जिले में 9 नर्सरी है। विभाग द्वारा एक लाख 50 हजार पौधे निशुल्क वितरित किये जायेंगे। इनमें से 50 हजार पौधे जिला के सरकारी विद्यालयों के प्रांगण में रोपे जायेंगे तथा अन्य एक लाख पौधे उपलब्ध स्थानों पर लगाए जायेंगे। अधिकारी अपने कार्यालयों में जगह की उपलब्ध के अनुसार पौधे अवश्य लगवाए तथा अपने घर-आंगन में भी पौधे लगाये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी उपलब्ध जगह के अनुसार पौधे लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed