फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Plans to run seven buses from Rohtak to Himachal Pradesh

रोहतक से हिमाचल प्रदेश के लिए सात बसें चलाने की योजना

Sat, 15 Aug 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Plans to run seven buses from Rohtak to Himachal Pradesh
हरियाणा सरकार और हिमाचल सरकार के बीच में रोडवेज की परिवहन सेवा शुरू करने को लेकर करार होने जा रहा है। हिमाचल सरकार की तरफ से आए प्रस्ताव के बाद हरियाणा सरकार ज्यादा से ज्यादा बस सेवा हिमाचल के लिए शुरू करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही हरियाणा और हिमाचल सरकार बसों के चलाने को लेकर परमिट जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके तहत रोहतक से धर्मशाला, बैजनाथ, शिमला की दो, पालमपुर, मनाली और हमीरपुर के लिए बसें चलाने की योजना है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार और हिमाचल सरकार के बीच में परिवहन सेवा शुरू करने को लेकर करीब चार साल पहले प्रयास शुरू हुए थे मगर परवान नहीं चढ़ सके। अब सरकारें चाहती हैं कि दोनों राज्यों के बीच ज्यादा से ज्यादा बसें चलें ताकि लोगों का आवागमन बढ़े। इसके तहत दोनों सरकारें अधिकांश बसों के संचालन कराने पर जोर दे रही हैं। हिमाचल प्रदेश के मैनेजिंग डायरेक्टर की तरफ से आए पत्र में कहा गया है कि हरियाणा किन-किन जिलों से बसों का संचालन करना चाहती है, उसकी सूची जल्द भेजी जाए ताकि परमिट जारी किए जा सकें। इसके मद्देनजर हरियाणा रोडवेज के उच्चाधिकारियों ने डिपो के महाप्रबंधकों को पत्र भेजकर कहा है कि वह कितनी बसों का संचालन हिमाचल के लिए करना चाहते हैं, उसकी सूची बनाकर भेजी जाए। इसके तहत रोहतक डिपो की तरफ से हिमाचल के सात पर्यटन स्थलों के लिए बसों को चलाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

रोहतक से हिमाचल के लिए प्रस्तावित बसों का ब्योरा
1. धर्मशाला वाया दिल्ली-चंडीगढ़ 240 किमी.
2. बैजनाथ वाया दिल्ली - चंडीगढ़ 240 किमी.
3. शिमला वाया दिल्ली - 267 किमी.
4. शिमला वाया अंबाला -230 किमी.
5. पालमपुर वाया दिल्ली - चंडीगढ़ 240 किमी.
6. मनाली वाया दिल्ली - चंडीगढ़ 240 किमी.
7. हमीरपुर वाया दिल्ली - चंडीगढ़ 240 किमी.
हिमाचल के लिए बस चलाने का प्रस्ताव मांगा गया है, जिसको बनाकर जल्द भेजा जाएगा। अभी तय नहीं हुआ है कि कहां के लिए बस चलानी है।
गुलाब सिंह, महाप्रबंधक, रोहतक डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed