फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pigeon flying air gun fired in Bohar, 14 year old teenager injured

बोहर में कबूतर उड़ाते एयर गन से चली गोली, 14 साल का किशोर घायल

Mon, 12 Sep 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pigeon flying air gun fired in Bohar, 14 year old teenager injured
रोहतक। बोहर गांव में रविवार सुबह 11 बजे छत पर कबूतर उड़ाते समय एयर गन से गोली चल गई, जो 14 साल के किशोर सुनील कुमार की बाजू में जा लगी। उसकी मां व मौसी उसे लेकर पीजीआई, सिविल अस्पताल व किलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चक्कर काटती रही। आखिर में पीजीआई में उसकी गोली निकाली गई। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी मिली है कि बोहर निवासी सुशील दूसरे युवकों के साथ छत पर कबूतर उड़ा रहा था। एक 16 साल का युवक हाथ में एयर गन लिए हुये था। अचानक बंदूक से दो राउंड फायरिंग हुई। एक गोली सुशील की बाजू में जा लगी। इससे उसके हाथ में न केवल घाव हो गया, बल्कि गोली भी अंदर ही रह गई। उसकी मौसी ममता ने बताया कि तत्काल वह बाहर के घर से अंदर गई और सुशील को लेकर पहले पीजीआई पहुंची, वहां से उसे सिविल अस्पताल भेज दिया गया। सिविल अस्पताल से किलोई स्थित सामुदायिक केंद्र भेज दिया गया। ममता ने बताया कि किलोई में डॉक्टरों ने एमएलआर तो काट दी, लेकिन कहा कि गोली पीजीआई में ही निकाली जा सकेगी। ऐसे में सुशील को पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन
पीजीआई में हर जगह से लोग उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में अगर केस गंभीर नहीं है तो संबंधित अस्पताल में ही एमएलआर काटने की व्यवस्था की गई है। यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेकर ही कुछ बता सकूंगा कि किशोर को क्यों वापस भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉक्टर संदीप, डीएमएस पीजीआई
मामले की सूचना मिली है। दोनों पक्षों को सोमवार सुबह थाने में बुलाया गया है। बयान दर्ज होने के बाद ही केस दर्ज हो सकेगा।
- इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed