फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   piece of glass found in gulab jamun served to Amit Shah bodyguards samples taken

खुफिया विभाग में हड़कंप: अमित शाह के अंगरक्षकों के खाने में गुलाब जामुन में निकला कांच का टुकड़ा, लिए गए सैंपल

Fri, 03 Oct 2025 08:54 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: विकास कुमार Updated Fri, 03 Oct 2025 08:54 PM IST
सार

शुक्रवार को गृह मंत्री रोहतक पहुंचे। यहां दोपहर को उन्हें भोजन परोसा गया। इसके लिए उनके साथ आए रसोइयों ने 15 वीवीआईपी के लिए खाना तैयार किया।

विज्ञापन
piece of glass found in gulab jamun served to Amit Shah bodyguards samples taken
गुलाब जामुन में मिला कांच का टुकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह के रोहतक आगमन पर उनके अंगरक्षकों समेत अन्य सरकारी कर्मचारियों को परोसे गए भोजन में गुलाब जामुन से कांच का टुकड़ा मिलने का सनसनीखेज मामला आया है। इस खबर से खुफिया व एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) विभाग में हड़कंप मच गया। एफडीए की टीम ने मौके पर मौजूद खाने-पीने के सात सेंपल भर कर जांच के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन

रसोइयों ने 15 वीवीआईपी के लिए खाना तैयार किया
शुक्रवार को गृह मंत्री रोहतक पहुंचे। यहां दोपहर को उन्हें भोजन परोसा गया। इसके लिए उनके साथ आए रसोइयों ने 15 वीवीआईपी के लिए खाना तैयार किया। इसके अलावा गृह मंत्री के अंगरक्षों समेत अन्य सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए भी महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के फैकल्टी हाउस की रसोई में खाना बनाया गया। इसमें शाही पनीर, दाल, मिक्स वैज, चालव, रायता, रोटी शामिल है। जलेबी यहीं बनाई गई। गुलाब जामुन बहादुरगढ़ स्थित खाटू श्याम इंटरप्राइजेज से मंगवाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी ने गुलाब जामुन में कांच का टुकड़ा होने की बात कही
गृह मंत्री का स्टाफ परोसा गया भोजन करने पहुंचे तो एक कर्मचारी ने गुलाब जामुन में कांच का टुकड़ा होने की बात कही। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। एफडीए की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद सैंपलिंग की।

विज्ञापन

गृह मंत्री का खाना पूरी तरह सही मिला
गृह मंत्री का खाना पूरी तरह सही मिला है। स्टाफ के खाने में कांच का टुकड़ा मिला है। इसके चलते खाने-पीने की चीजों के सात सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -योगेश कादयान, एफएसओ, एफडीए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed