फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGT teacher was first hit, then beaten

पीजीटी टीचर को पहले टक्कर मारी, फिर पीटा

Fri, 11 Mar 2022 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
PGT teacher was first hit, then beaten
रोहतक। शहर के खोखराकोट इलाके में रामजोहड़ी के पास बाइक सवार तीन युवकों ने पहले तो जींद के पीजीटी टीचर की स्कूटी को टक्कर मार दी। विरोध करने पर जमकर पीटा। इस संबंध में टीचर ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जींद चौक के नजदीक पावर हाउस चौक के पास रोहताश नगर निवासी दिनेश ने दी शिकायत में बताया कि वह जींद के शामलो कलां स्कूल में पीजीटी टीचर है। चार दिन पहले उसके घर पर शाम को सत्संग था। अगले दिन शाम पांच बजे वह टेंट की पेमेंट देने के लिए अपने दोस्त भिवानी जिले के गांव रावण निवासी गुरु प्रसाद के साथ डेयरी मोहल्ले में जा रहा था। रास्ते में जब रामजोहड़ी के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जब इसका विरोध किया तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। साथ ही पैसे छीनने लगे और ईंट से हमला कर दिया। किसी तरह दोनों बचकर निकले। इसके बावजूद युवकों ने उनका पीछा किया और गली में घेर लिया। उसका मोबाइल फोन व हेलमेट भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed