{"_id":"606a22cf8ebc3ecc5f0d1670","slug":"pgims-sectors-and-colonies-become-corona-s-hot-spot-51-new-infected-found-rohtak-news-rtk602966752","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआईएमएस, सेक्टर व कॉलोनियां बनीं कोरोना की हॉट स्पॉट, 51 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआईएमएस, सेक्टर व कॉलोनियां बनीं कोरोना की हॉट स्पॉट, 51 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर में पीजीआईएमएस, सेक्टर के अलावा शहर की विभिन्न भीड़भाड़ वाली कॉलोनियां भी संक्रमण की हॉट स्पॉट बनीं हैं। यहां लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। रविवार को 51 नए संक्रमित मरीजों के साथ जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 342 हो गई है। इनमें हेल्थ से जुड़े स्टाफ के अलावा गृहिणियां, शिक्षक-विद्यार्थी वर्ग शामिल हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12787 हो गई है। इसके साथ ही 12284 अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। डॉ. बिरला ने बताया कि कोरोना के 10 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जबकि 332 मरीज घर पर एकांतवास में उपचार ले रहे हैं। विभाग जिले में अभी तक तीन लाख नौ हजार के करीब सैंपलों की जांच करवा चुका है। इसमें से 4.13 प्रतिशत को संक्रमण मिला है और 96.06 प्रतिशत संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। विभाग ने रविवार को 1028 सैंपल जांच के लिए भरे हैं।
ये मिले नए संक्रमित
कैथल की छात्रा, कमला नगर में पीजीआईएमएस का तकनीशियन, एकता कॉलोनी का छात्र, बोहर में छात्रा, हैफेड चौक का छात्र, आदर्श नगर में तकनीशियन पीजीआईएमएस, शास्त्री नगर में ट्रांसपोर्ट कर्मी, ब्राह्मणान में शिक्षक, गृहिणी, लड़की, जनता कॉलोनी में फर्नीचर व्यापारी, गृहिणी व कर्मचारी, लक्ष्मी नगर की गृहिणी, परमार्थ अस्पताल की गृहिणी, शिवाजी कॉलोनी का कर्मचारी व गृहिणी, सेक्टर 34 की गृहिणी, ताऊ नगर की गृहिणी, सेक्टर तीन में दो गृहिणी व सरकारी महिला कर्मचारी, कैलाश कॉलोनी की शिक्षिका, सेक्टर एक में महिला बैंक कर्मी, भगत सिंह कॉलोनी में मार्केटिंग स्टाफ, जींद रोड कबीर कॉलोनी की गृहिणी, सेक्टर दो की शिक्षिका, पुरानी अनाज मंडी में स्टाफ नर्स, आजाद नगर का छात्र, राजीव नगर एकता कॉलोनी में शिक्षिका, डीएलएफ में सरकारी कर्मचारी, हरी नगर में कपड़ा मार्केट का स्टाफ, महावीर कॉलोनी में छात्र, न्यू चिन्योट कॉलोनी में छात्र, रोहतक का दुकानदार व युवक, सेक्टर तीन का बुजुर्ग, मॉडल टाउन का बैंक कर्मी, सेक्टर दो का बैंक कर्मी, मुंगाण में ठेकेदार, जनता कॉलोनी में छात्र, मॉडल टाउन में बुजुर्ग, शिवाजी कॉलोनी में युवक व शिक्षक, ओल्ड आर्य नगर की गृहिणी, विशाल नगर का छात्र, कमला नगर की छात्रा, सेक्टर चार पीजीआईएमएस की नर्स, कमला नगर का युवक, शिवाजी कॉलोनी की गृहिणी, घरोंटी का ऑटो चालक।
विज्ञापन
पीजीआईएमएस में शनिवार को तीन ने तोड़ा दम, स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में एक
रविवार को स्वास्थ्य विभाग में जिले में कोरोना से अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 162 दिखाया है। जबकि यह संख्या 164 हो गई है। विभाग का कहना है कि अन्य दो मरीजों की मौत का ऑडिट अभी नहीं हुआ है। विभागीय प्रक्रिया पूरा होने के बाद दो अन्य मौतों को रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया जाएगा। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिखाई गई एक मौत शनिवार को पीजीआईएमएस में हो चुकी थी।
कोरोना की तीसरी लहर में बढ़ी टीकाकरण करवाने वालों की संख्या
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ टीकाकरण करवाने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जिले को 78 हजार टीके कोरोना से बचाव के लिए मिले और अब तक 58 हजार से अधिक को टीका लगाया जा चुका है। सोमवार व मंगलवार को मेगा टीकाकरण अभियान चलाया जाना है। डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि जिले में कोविशील्ड टीका उपलब्ध है। सोमवार को कोवैक्सीन का टीका कुुरुक्षेत्र ड्रग वेयर हाउस आ जाएगा, इसके बाद यह अन्य जिलों में आएगा। अधिकारी ने बताया कि जिस जिले में मेडिकल कॉलेज हैं, वहां कोवैक्सीन की अधिक मांग है। दोनों टीका कोरोना से बचाव करने में सक्षम हैं। 45 से अधिक आयु वालों को टीका लगाया जा रहा है।