{"_id":"6499de957222573bf40c1073","slug":"pgims-rohtak-ranked-29th-for-quality-education-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के लिए PGIMS रोहतक को 29वां रैंक, 700 से अधिक मेडिकल कॉलेजों का हुआ था सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के लिए PGIMS रोहतक को 29वां रैंक, 700 से अधिक मेडिकल कॉलेजों का हुआ था सर्वे
Tue, 27 Jun 2023 12:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:23 AM IST
सार
एक पत्रिका के सर्वे में 700 से अधिक मेडिकल कॉलेजों को शामिल किया गया था। यह चयन देश के विद्यार्थियों की पसंद के अनुसार संस्थान के चयन पर दिया गया है।
विज्ञापन
PGI ROHTAK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्ट्यिूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस) की ओर से मेडिकल विद्यार्थियों को दी जा रही उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के लिए एक पत्रिका ने अपने सर्वे में 29वां स्थान दिया है। यह चयन देश के विद्यार्थियों की पसंद के अनुसार संस्थान के चयन पर दिया गया है।
विज्ञापन
पत्रिका की ओर से एनडीआरएफ के सर्वें में देश के मेडिकल कॉलेजों में पीजीआईएमएस को शामिल किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने बताया कि देश में हुए सर्वें में संस्थान को 29वां स्थान मिला है। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। सर्वे में 700 से अधिक मेडिकल कॉलेजों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
डॉ. लोहचब ने बताया कि टीम का प्रयास रहता है कि यहां उत्कृष्ट नैदानिक सामग्री, उच्च गुणवत्ता के अनुसंधान, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और विश्व स्तर की बुनियादी सुविधा छात्रों को प्रदान करवाई जाए। इस उपलब्धि पर उन्होंने सभी फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
निदेशक ने बताया कि संस्थान की ओपीडी में हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली व राजस्थान सहित कई प्रदेशों के करीब 7000 से अधिक मरीज प्रतिदिन इलाज करवाने के लिए आते हैं। कुलपति, कुलसचिव ने फैकल्टी व स्टाफ को उनके समर्पण के लिए बधाई दी और कहा कि वह इसे पहले दस मेडिकल कॉलेजों में लाने के लिए प्रयास करें।