{"_id":"612940b68ebc3ebde1367f3c","slug":"pgims-invites-applications-for-director-rohtak-news-rtk6221959188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआईएमएस ने निदेशक के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआईएमएस ने निदेशक के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएमईआर हरियाणा ने अब पीजीआईएमएस रोहतक के लिए निदेशक की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पब्लिक नोटिस के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं। इससे तय हो गया है कि सरकार संस्थान को नया निदेशक स्थायी नियुक्ति करके देगी। मांगे गए आवेदन में सरकार ने आईएमसी से मान्यता प्राप्त डिग्री, 20 साल का अनुभव व पांच साल सीनियर प्रोफेसर के अनुभव को अनिवार्य किया है। इसके लिए 50 साल की आयु अनिवार्य की गई है। यह पद तीन साल के लिए होगा। उम्मीदवार 10 सितंबर सायं पांच बजे तक आवेदन कर सकता है। बताया जा रहा है संस्थान के कई सीनियर डॉक्टरों ने इस पद के लिए दावा कर दिया है। इसमें से अधिकांश वह भी शामिल हैं जोकि कुलपति की दौड़ में शामिल थे।
कभी निदेशक पद समाप्त करने की चल रही थी तैयारी
सरकार ने निदेशक पद को एक बार फिर भरने की तैयारी कर ली है। जबकि पीजीआईएमएस के हेल्थ यूनिवर्सिटी बनने के बाद निदेशक पद को समाप्त करने की तैयारी थी। सवाल उठाया जा रहा था कि जब विवि बन गया तो अस्पताल की शक्तियां एमएस के और कॉलेज की शक्तियां रजिस्ट्रार के पास होती है। दोनों कुलपति के नेतृत्व में कार्य करते हैं।