फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGIMS anti ragging squad and anti ragging committee active

पीजीआईएमएस की एंटी रैगिंग स्क्वायड व एंटी रैगिंग कमेटी सक्रिय

Thu, 11 Feb 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
PGIMS anti ragging squad and anti ragging committee active
पीजीआईएमएस में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक करते अधिकारी। - फोटो : RohtakCity
पीजीआईएमएस में नवागंतुक छात्रों के संस्थान में आते ही पीजीआईएमएस में रैगिंग स्क्वाड व एंटी रैगिंग कमेटी सक्रिय हो गई है। बुधवार को कम्यूनिटी मेडिसन विभाग में एंटी रैगिग स्कवायड के चेयरमैन सर्जरी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एमएस ग्रेवान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. एमएस ग्रेवान ने सभी कमेटी के सदस्यों को एक्टिव रहने व सभी जरूरी हिदायतें जारी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डॉ. एमएस ग्रेवान ने बताया कि संस्थान में रैगिंग पर नजर रखने के लिए रैगिंग स्क्वाड व एंटी रैगिंग कमेटी गठित की गई है। इसमें छात्र व छात्राओं के छात्रावास, फार्मेसी व नर्सिंग छात्रावास के लिए अलग-अलग सदस्यों द्वारा समय-समय औचक निरक्षण किया जाएगा। रैगिंग से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और छात्र-छात्राओं के लिए भी निर्देश हैं कि किसी भी प्रकार की रैगिंग व अप्रिय घटना संबंधी सूचना तुरंत अधिकारियों को बताएं। संस्थान में पिछले वर्ष भी किसी प्रकार की कोई रैगिंग से संबंधित घटना नहीं हुई है और आगी भी यही प्रयास रहेगा कि इस तरह की कोई घटना ना हो। ब्वॉयज हॉस्टल के वार्डन व मेम्बर सेक्रेट्री, एंटी रैगिंग स्कवायड डॉ. आरबी जैन ने कहा कि किसी भी प्रकार की अवांछित स्थिति में छात्र सीधा संस्थान के अधिकारियों, रैगिंग स्क्वाड व एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों से लिखित या मौखिक शिकायत कर सकते हैं। निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव के निर्देशन में सुरक्षा कमेटी लगातार सभी छात्रावासों पर निगरानी बनाए रखेंगे। नेत्र रोग विभाग के प्रोफैसर डॉ. अशोक राठी ने कहा कि संस्थान में आने पर विद्यार्थियों के लिए फैकेल्टी एक परिवार की तरह होती है और छात्रों को कोई भी समस्या है तो वे हमें बेझिझक परिवार का हिस्सा मानकर किसी भी समय बता सकते हैं। इसके साथ ही डॉ. राजीव सैन पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी स्थिति की जानकारी देने के लिए सभी प्रथम वर्ष एवं उनके परिजनों को संबधित अधिकारियों, चीफ वार्डन एवं अधीक्षक के दूरभाष नंबर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। पीजीआईएमएस थाना प्रभारी राजू सिंधु ने कहा कि पुलिस द्वारा भी समय-समय पर हॉस्टलों में गस्त लगाई गई हैं और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर डॉ. राजीव सेन, डॉ. अशोक राठी, एसएचओ राजू सिंधू, एसआई रोशनलाल,कांस्टेबल देवेंद्र व राजेश भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed