फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   pgi two place service

पीजीआई में दो जगह नौकरी करता रहा हाउस सर्जन, अब फंसा

Sun, 20 Dec 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 20 Dec 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई में एक डॉक्टर बतौर हाउस सर्जन प्रबंधन की आंखों में धूल झोंकता रहा।
विज्ञापन


एक साथ दो विभागों में अलग-अलग नाम से ज्वाइनिंग ली और नौकरी करता रहा। जब मामला पकड़ में आया तब तक पीजीआई प्रबंधन को करीब दो लाख रुपये का फटका लग चुका था।

हालांकि पीजीआई प्रबंधन ने अब रिकवरी के आदेश जारी किए हैं। इधर, इस मामले में पीजीआईएमएस थाने में दो डॉक्टरों के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पीजीआई प्रबंधन ने एमसीआई और मेडिकल काउंसिल ऑफ हरियाणा को भी पत्र लिखकर डॉक्टर का पंजीकरण रद करने की मांग की है।
पीजीआई थाना पुलिस के मुताबिक पीजीआई के डिप्टी सुपरिटेंडेंट की ओर से डॉ. अंकित यादव और डॉ. आशु के खिलाफ 420 का केस दर्ज करवाया गया है। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे झोंकी धोखे की धूल
नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर पीजीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीजीआई में हाउस सर्जन के लिए सेक्टर-11 जींद निवासी डॉ. अंकित यादव और भिवानी के तोशाम निवासी डॉ. आशु का चयन हुआ था। डॉ. अंकित ने ज्वाइन नहीं किया। डॉ. आशु ने 1 जुलाई को न्यूरोलॉजी विभाग में ज्वाइन किया। इसके बाद 5 जुलाई को अंकित यादव के नाम से आईसीयू में भी ज्वाइन कर लिया। अधिकारी ने बताया कि हाजिरी रजिस्टर में भी दोनों जगह-अलग अलग हस्ताक्षर किए जाते थे।

ऐसे सामने आया मामला
अधिकारी ने बताया कि 3 दिसंबर को आईसीयू से डॉ. अंकित को एक एमएलआर के लिए भेजा गया। जब वे वहां गए तो न्यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. ईश्वर सिंह भी वहां किसी काम से आ गए। जब उन्होंने अपने विभाग के डॉ. आशु को वहां देखा तो उनसे कारण पूछा। डॉ. आशु ने बताया कि वे एमएलआर के लिए आए हैं, आईसीयू से भेजा गया है। इसके बाद डॉ. ईश्वर सिंह ने मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। पीजीआई प्रबंधन ने जांच कराई तो पूरी पोल खुल गई। इसके बाद अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने पीजीआई थाने को मामले की शिकायत दी। इस मामले में डॉ. अंकित और डॉ. आशु के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


मेडिकल काउंसिल को भी भेजा पत्र
सूत्र ने बताया कि पीजीआई प्रबंधन ने इस मामले को सख्ती से लिया है। पुलिस में मामला दर्ज कराने के साथ ही मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया और मेडिकल काउंसिल ऑफ हरियाणा को भी पत्र लिखा है। इसमें पूरा घटनाक्रम बताकर डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की सिफारिश की गई है। हालांकि इसका निर्णय काउंसिल अपने स्तर पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed