फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   pgi, pgi rohtak, stipend, mbbs student, hostel fees, rohtak, haryana, protest

पीजीआई में हास्टल फीस बढ़ाने पर बिफरे एमबीबीएस विद्यार्थी

Wed, 13 Jul 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 13 Jul 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
pgi, pgi rohtak, stipend, mbbs student, hostel fees, rohtak, haryana, protest
कुलपति कार्यालय के बाहर किया जमकर हंगामा - फोटो : amar ujala
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) में एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों ने स्टाई पेंड और हास्टल फीस में हुई बढ़ोतरी पर रोष जताया है। मंगलवार शाम सात बजे विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। विद्यार्थियों ने रोष जताते हुए कहा कि उनकी फीस और हास्टल फीस में अन्य जगहों के मुकाबले अधिक वृद्धि कर दी गई है। ऐसा होने से उन पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। इसके अलावा स्टाई पेंड भी काफी कम है, इसे विवि को बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन


पीजीआईएमएस में एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी कई दिनों से इस संबंध में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी संबंध में मंगलवार को भी इन लोगों ने प्रदर्शन करके अपनी मांग रखी। देर शाम कुलपति प्रो. ओपी कालरा ने कुछ विद्यार्थियों से बात की है। सूत्रों की मानें तो कुलपति ने स्टाई पेंड बढ़ाने के संबंध में विद्यार्थियों की मांग सरकार तक भेजने का आश्वासन दिया है। लेकिन हास्टल फीस और अन्य फीस में बढ़ोतरी को कम करने में असमर्थता जाहिर की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाल ही में हुई ईसी की बैठक में नियमानुसार फीस बढ़ोतरी के फैसले पर मुहर लगाई गई थी। वर्ष 2016 से बढ़ाई गई फीस को लागू कर दिया गया है। वहीं, कुछ हड़ताली विद्यार्थियों का कहना है कि यह फैसला नए पंजीकरण होने वाले विद्यार्थियों पर लागू होना चाहिए, जबकि इसे पुराने विद्यार्थियों पर भी लागू कर दिया गया है, जोकि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed