फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGI doctors, government hospitals, on strike for two hours, patent in problem

डॉक्टर हड़ताल पर, ये हो गया मरीजों का हाल...

Wed, 07 Sep 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 07 Sep 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
PGI doctors, government hospitals, on strike for two hours, patent in problem
पीजीआई rohtak - फोटो : file photo
विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को पीजीआई समेत प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल रही। सुबह 8 से 10 बजे तक डाक्टरों की हड़ताल की वजह से अस्पतालों में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को 10 बजे के बाद ही इलाज मिल पाया। 
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर सुबह दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल की गई है। उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को अलग से पैकेज दिया जाना चाहिए, सेंट्रल गर्वनमेंट की तर्ज पर भत्ते दिए जाएं, प्रमोशन में देरी नहीं होनी चाहिए और पीजी पॉलिसी भी चेंज की जाए। इसके अलावा भी एसोसिएशन की मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने समेत कई मांगें हैं।
विज्ञापन


एसोसिएशन का कहना है कि लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। सुबह 8 से 10 बजे तक हड़ताल के दौरान पीजीआई समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में पोस्टमार्टम और ओपीडी आदि स्वास्थ्य सेवाएं बंद रही। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल सांकेतिक हड़ताल की गई है। 11 सितंबर को करनाल में जनरल बॉडी की मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें अगली रणनीति बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed