फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGI doctor raped a female employee on the pretext of marriage

Rohtak News: शादी का झांसा देकर पीजीआई के डाॅक्टर ने महिला कर्मी से किया दुष्कर्म

Thu, 12 Dec 2024 07:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
PGI doctor raped a female employee on the pretext of marriage
पीजीआई। संवाद
पीजीआई की एक महिला कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर चिकित्सक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला कर्मी ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने उसके साथ दो साल तक कई बार दुष्कर्म किया। जब महिला कर्मचारी ने शादी करने की बात कही तो, चिकित्सक उसका अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। एसपी के आदेश पर आर्य नगर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आर्य नगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत में कहा है कि वह तलाकशुदा है। पीजीआई में नौकरी करती है। यहां उसकी मुलाकात आरोपी डाॅक्टर से हुई। कुछ समय बाद उसकी एक अन्य युवक से शादी हो गई। शादी के बाद उसका पति दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट करने लगा। इस कारण उसे छोड़कर वह दोबारा पीजीआईएमएस में आकर नौकरी करने लगी। यहां आरोपी ने पति से तलाक लेकर उसके साथ शादी करने की बात कही।
विज्ञापन

ब्लैकमेल कर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा
महिला का आरोप है कि आरोपी पीजीआई में कार्यरत चिकित्सक उसे छोटूराम चौक स्थित एक निजी होटल में ले गया। यहां कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाया और छेड़छाड़ करने लगा। यही नहीं, शादी का झांसा देकर शोषण करने लगा। उसने अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए। इनके आधार पर ब्लैकमेल कर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। शादी के लिए कहा तो उसने साफ मना कर दिया। वह अश्लील वीडियो व फोटो भी वायरल करने की धमकी देने लगा, इसलिए मामले की शिकायत एसपी को दी, तब मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पीजीआई में हो चुकीं घटनाएं
पीजीआई में महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का मामला नया नहीं है। पहले भी ऐसे आरोप लगते रहे हैं। अगस्त में पीजीआईएमएस से एक मेडिकल छात्रा का अपहरण कर 20 घंटे बंधक बनाने का मामला सामने आया था। सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर पर छात्रा को लात-घूसों से पीटने का भी आरोप लगा था। बाद में आरोपी उसे पीजीआई के गेट पर फेंककर फरार हो गया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया। पीजीआई प्रशासन ने डॉक्टर को निष्कासित कर दिया था। अप्रैल में पीजीआई परिसर में दो महिला कैदियों से पुलिस वाहन में दुष्कर्म का मामला सामने आया था।



महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस बारे में शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- सुलेंद्र सिंह, प्रभारी, आर्य नगर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed