फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PG merit list released, confusion regarding admission

पीजी की मेरिट लिस्ट जारी, दाखिलों को लेकर असमंजस

Thu, 04 Nov 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
PG merit list released, confusion regarding admission
लंबे इंतजार के बाद आखिर बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों (पीजी) में दाखिले की मेरिट लिस्ट जारी कर दी। लेकिन ऐन दिवाली से एक दिन पहले मेरिट लिस्ट आने से कॉलेजों में असमंजस की स्थिति है। वे फैसला नहीं ले पा रहे हैं कि दाखिले अभी करें या दिवाली की छुट्टियों के बाद।
विज्ञापन

निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार पीजी की मेरिट लिस्ट दो नवंबर को जारी होनी थी। कॉलेजों ने निदेशालय से आग्रह किया था कि इसे टाल दिया जाए, लिस्ट दिवाली की छुट्टियां खत्म होने के बाद जारी की जाए। लेकिन निदेशालय ने इस पर कोई रिस्पांस नहीं दिया। सब इंतजार करते रहे पर 2 नवंबर को पीजी की मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुई। निदेशालय की वेबसाइट पर यह संदेश सारा दिन चलता रहा कि जल्द ही पीजी की मेरिट उपलब्ध होगी। आखिर बुधवार दोपहर को लिस्ट आई। कुछ कॉलेजों ने क्लेरिकल स्टाफ के एक-एक लोगों को कॉलेज भेजा कि अगर कोई विद्यार्थी आता है तो परेशान न हो। लेकिन बुधवार को विद्यार्थी किसी कॉलेज में नहीं गए। इक्का-दुक्का विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करवाई होगी तो कॉलेजों को इसकी जानकारी नहीं थी। कुछ कॉलेजों ने सोच विचार करने के बाद दाखिले की योजना बनाई। वैश्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि 6 नवंबर से दाखिले शुरू होंगे, उसमें टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ मौजूद रहेगा। फिलहाल जिन बच्चों के फोन आए हैं, उन्हें सूचना दे दी गई है। एक टीम बनाई गई है जो बच्चों से संपर्क कर उन्हें इसकी जानकारी देगी। गौड़ ब्राह्मण कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेपी शर्मा ने कहा कि उनके यहां दाखिले 5 नवंबर से शुरू होंगे। पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश सहारण ने कहा कि दिवाली की छुट्टियों के बाद ही दाखिले होंगे। आठ से 10 नवंबर के बीच तीन दिन का समय पर्याप्त है। जाट कॉलेज में भी 8 नवंबर से दाखिले शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कट ऑफ प्रतिशत
जाट कॉलेज
एमएससी केमिस्ट्री - 98.11 प्रतिशत
एमएससी बॉटनी - 97.24
एमएससी फिजिक्स - 90.89
एमएससी मैथ - 88
एमएससी कंप्यूटर साइंस - 91.01
एमए अंग्रेजी - 89.73
एमए भूगोल - 83.96
एमकॉम - 79.90
एमजेएमसी - 89.23
पीजीडीसीए - 85
गौड़ ब्राह्मण कॉलेज
एमए अंग्रेजी - 84.2 प्रतिशत
एमए भूगोल - 85.3
एमए इतिहास - 81.5
एमए राजनीति विज्ञान - 79.73
एमकॉम - 75.36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed