{"_id":"013bb5769808c42a24000ce21392f75f","slug":"people-caught-two-snatcher-two-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों ने ही दबोचे स्नेचर, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासियों ने ही दबोचे स्नेचर, दो फरार
रोहतक
Updated Tue, 17 Jun 2014 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार चेन स्नेचिंग से शहरवासियों की नाक में दम करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को आखिरकार शहरवासियों ने ही दबोचा। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले की आदर्श कॉलोनी के रहने वाले इन झपटमारों ने प्रदेशभर में 22 वारदातों समेत 28 वारदातों को कबूला है।
अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह ने 10 वारदात तो अकेले रोहतक में अंजाम दी। आरोपियों के दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से एक देसी तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है। अदालत ने दोनों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
आईजी रेंज अनिल राव और एसपी सौरभ सिंह ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया कि रविवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि लोगों को लूटने वाले गिरोह के चार सदस्य लूटपाट की फिराक में हैं। डीएसपी अनिल यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना में तैनात एसआई संदीप कुमार व अन्य भी मौके पर पहुंच गए। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक दो युवक मौके से फरार हो गए थे। लेकिन शहरवासियों ने हिम्मत दिखाते हुए दो युवकों को दबोच लिया। पुलिस दोनों आरोपियों को सीआईए स्टाफ में ले गई और पूछताछ की। आरोपियों की पहचान सोनू और अजित पाल सिंह निवासी आदर्श नगर, मुरादाबाद के तौर पर हुई।
आरोपियों ने माना है कि उन्होंने डबल पार्क के पास से तीन महिलाओं के पर्स, बजरंग भवन फाटक के पास एक महिला का पर्स, जगदीश कॉलोनी में एक महिला कीकान की बाली, एक महिला की कान की झुमकी, मॉडल टाउन में महिला की चेन, रविदास हॉस्टल के सामने से महिला की चेन लूटी है।
आरोपियों ने फतेहाबाद में छह लाख रुपये लूटने के साथ, जींद में एक लाख रुपये लूटे। अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम जल्द ही मुरादाबाद जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने 28 वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इनमें से 22 वारदात गोहाना, फतेहाबाद, गुडगांव, सिरसा, जींद, रतिया और रोहतक में अंजाम दी गईं। महाराष्ट्र में सतारा और कोल्हापुर के अलावा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा, अमरोहा में भी गिरोह सक्रिय रहा।