फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   people attack on family returning from PGI

पीजीआई से घर लौट रहे परिवार पर देर रात हमला

Thu, 29 May 2014 03:19 AM IST
रोहतक
रोहतक Updated Thu, 29 May 2014 03:19 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई में उपचाराधीन बेटी का उपचार कराने के बाद उसे लेकर जनता कॉलोनी जा रहे एक परिवार पर रात 12 बजे दो स्कूटी सवार आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने बीच सड़क आटो रुकवा कर हमला कर दिया। घटना में परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। इससे पहले व्यक्ति के दामाद के साथ पीजीआई में गार्डों ने मारपीट की थी। दोनों ही मामलों की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


झज्जर जिले के ढराणा गांव निवासी सुनील की एक साल की बेटी का इलाज पीजीआई में चल रहा था। सुनील की ससुराल जनता कॉलोनी में होने के कारण उसके ससुर आजाद, साला धीरज, साली पारुल और सुनील का भाई पीजीआई में आए थे। लगभग 11 बजे जब सुनील पीजीआई में अपनी पत्नी व बच्चे के पास बैठा हुआ था, तभी एक सिक्योरिटी गार्ड ने उसे वहां से जाने को कहा।
विज्ञापन


जब सुनील ने मना किया तो वह जबरदस्ती करने लगा। इस पर भी सुनील नहीं माना तो सिक्योरिटी गार्ड ने अपने तीन-चार और साथियों को वहां बुला लिया तथा सुनील की बुरी तरह पिटाई कर डाली। इस पर सुनील अपने परिवार के सदस्यों के साथ पीजीआई थाने पहुंच गया तथा घटना की शिकायत दी। सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गार्डों ने पीजीआई के बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील के ससुर आजाद सिंह ने बताया कि उसके बाद जब वे जनता कॉलोनी के लिए ऑटो में निकले तो डी पार्क के पास पहुंचने पर पीछे से आई एक स्कूटी सवार 3 युवकों ने उनकी तरफ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। जब आजाद सिंह ने उतरकर विरोध किया तो युवकों ने फोन कर अपने और साथियों को आने को कहा। इस पर आजाद वापस ऑटो में बैठ गए तथा वहां से चल पड़े। कुछ ही मिनटों में पीछे से एक और स्कूटी पर सवार 4 युवक पहुंच गए।

उन्होंने स्कूटी को दौड़ाते हुए लिबर्टी सिनेमा के पास युवकों ने ऑटो के आगे स्कूटी अड़ा कर उसे रुकवा लिया। नीचे उतरते ही उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने महिलाओं को भी पीटने से गुरेज नहीं किया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद सभी को लेकर चौकी पहुंची तथा उनकी शिकायत दर्ज की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पारुल ने बताया कि जब वे पीजीआई से चले थे, तब से ही स्कूटी सवार युवक ऑटो का पीछा कर रहे थे। आजाद सिंह ने शक जताया कि पीजीआई गार्डों द्वारा घटना को अंजाम दिलाया गया हो। पीजीआई थाना प्रभारी एमआई खान ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed