{"_id":"65c3d622e52e78225e09b5e6","slug":"patwaris-strike-will-continue-until-their-demands-are-accepted-rohtak-news-c-17-roh1020-354893-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मांगें मानने तक पटवारियों का धरना जारी रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मांगें मानने तक पटवारियों का धरना जारी रहेगा
Thu, 08 Feb 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन की नौवें चरण की हड़ताल का बुधवार को तीसरा दिन रहा। वरिष्ठ उपप्रधान पवन सांवरिया ने बताया सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद पटवारियों के साथ बैठक की गई, उसमें पटवारियों की मांगों पर बात की गई, इसमें पटवारियों की परीक्षा की मांग मान ली गई है।
जो कानूनगो से नायब तहसीलदार बनने की परीक्षा होती है, उसकी सूची तय कर दी गई है, 18 मार्च से परीक्षा है। बाकी मांगों के तथ्य ले लिए गए हैं, लेकिन जब तक सभी मांगें नहीं मान ली जाती हैं, तब तक धरना जारी रहेगा। हड़ताल के चलते ग्रामीण एरिया की रजिस्ट्री पूरी तरह से बंद हो रखी है, जबकि प्रॉपर्टी टैक्स के कागजात से शहर की रजिस्ट्रयां पूरी तरह से हो रही है। इससे रोजाना ग्रामीण आते हैं, लेकिन उन्हें मायूस होकर ही लौटना पड़ता है। प्रधान जयवीर चहल का कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता है, यह धरना इसी तरह चलता रहेगा। इससे राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। ग्रामीण एरिया की रजिस्ट्री पूरी तरह से बंद है। इससे हजारों लोगों को नुकसान हो रहा है।