{"_id":"66849ebf391e97a1ab038dd6","slug":"passengers-made-aware-of-new-law-jhajjar-news-c-200-1-ro21001-108335-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: यात्रियों को नए कानून के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: यात्रियों को नए कानून के लिए किया जागरूक
Wed, 03 Jul 2024 06:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
.रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक करते पुलिसकर्मी।
बहादुरगढ़। देश में सोमवार से तीन आपराधिक कानून लागू होने के बाद से जिले के पुलिस अधिकारी भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को जीआरपी की तरफ से रेल यात्रियों को नए कानून की जानकारी देने के लिए जागरूक अभियान चलाया।
इस अभियान में नए कानून के साथ साइबर ठगों से संबंधित मामलों को लेकर भी यात्रियों को जागरूक किया गया। जीआरपी एसएचओ बृजपाल सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से 1 जुलाई से नए कानून लागू कर दिए गए हैं। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की जगह अब भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में काम किया जाएगा। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले रेल यात्रियों को तीन नए कानूनों के लागू होने से आने वाले बदलाव के बारे में जानकारी दी गई। वहीं इंटरनेट की इस दुनिया में साइबर ठग अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। इसके लिए यात्रियों को साइबर ठगों से बचने के बारे में भी जानकारी दी गई।