फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Party workers told Digvijaya that in the coalition government, they received neither respect nor any work done.

Rohtak News: दिग्विजय से कार्यकर्ता बोले-साझी सरकार में सम्मान मिला न काम हुए

Thu, 13 Aug 2026 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 13 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Party workers told Digvijaya that in the coalition government, they received neither respect nor any work done.
रोहतक के कलानौर में कार्यकताओं के बीच पहुंचे दिग्विजय चौटाला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर (रोहतक)। जननायक जनता पार्टी (जजपा) कार्यकर्ताओं ने युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला से अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकार में साझेदार रहते हुए उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिला था। उनके काम भी नहीं हुए थे।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिचौलियों ने पार्टी को बिखेर दिया। इसका परिणाम यह रहा कि चुनाव में जजपा एक भी सीट नहीं जीत पाई। दिग्विजय चौटाला ने बुधवार को कलानौर और आसपास के गांवों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

दिग्विजय ने नाराज कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि अब वह स्वयं कार्यकर्ताओं से जुड़कर संगठन को मजबूत करेंगे। कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय चौटाला का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय ने विश्व युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जंतर-मंतर पर युवाओं पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। कलानौर के बाद दिग्विजय चौटाला ने निगाना, काहनौर, रिटौली, कबूलपुर में भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर सोनू निगाना, बलजीत तोमर, हरज्ञान मोखरा, डॉ. संदीप हुड्डा, राजेश सैनी, राजेश गुलिया, विक्की सरपंच आदि मौजूद रहे।

-----
हरियाणा को दी जाए कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी : दिग्विजय
रोहतक। दिग्विजय सिंह चौटाला ने बुधवार को रोहतक शहर में कार्यकर्ताओं व नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विफल रही है, वहीं कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल रही है। उन्होंने कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी हरियाणा को दिए जाने की मांग भी उठाई। दिग्विजय ने शहर के राजीव नगर, कृष्णा कॉलोनी, आजादगढ़, सेक्टर 4, 5, सनसिटी, जनता कॉलोनी आदि का दाैरा किया। जिला प्रभारी हरज्ञान मोखरा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की असली पहचान 36 बिरादरी का भाईचारा है, भाजपा प्रदेश अध्यक्षा के बयान से प्रदेश को बांटने की कोशिश हो रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ऐसे बहकावे में न आएं। जिला प्रवक्ता एडवोकेट अजय कुमार इंदौरा, राजेश सैनी, दीपक मलिक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed