फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Parshuram birth anniversary today in Pahravar, no entry on the stage without shaved leaders

Rohtak News: पहरावर में परशुराम जन्मोत्सव आज, बिना मुंडन नेताओं की मंच पर नो एंट्री

Sun, 21 May 2023 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Parshuram birth anniversary today in Pahravar, no entry on the stage without shaved leaders
रोहतक। पहरावर गांव में रविवार को परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सांसद, विधायक व दूसरे नेताओं की मंच पर बिना मुंडन एंट्री नहीं होगी। 104 साल के बुजुर्ग दादा दुलीचंद मुख्य अतिथि बनाए गए हैं। शनिवार को नवीन जयहिंद ने कार्यक्रम को लेकर आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन

जयहिंद ने कहा कि वे पिछले 50 दिन में प्रदेश के 22 जिलों में ब्लॉक व गांव-गांव जाकर लोगों को न्योता दे चुके हैं। इसमें 36 बिरादरी के लोग शामिल हैं। जन्मोत्सव में भाग लेने वाले लोग गाड़ियों पर झंडे व पोस्टर लगाकर आएंगे। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा।
विज्ञापन


जन्माेत्सव में आने वाली सभी गाड़ियां हो टोल फ्री
नवीन जयहिंद ने टोल कर्मचारियों से निवेदन किया कि यह एक धार्मिक अनुष्ठान है। इसलिए सभी टोल कर्मचारी भगवान परशुराम जन्मोत्सव में आने वाली गाड़ियों के टोल माफ कर वो भी इस जन्मोत्सव का हिस्सा बने। साथ ही जयहिंद ने मुख्यमंत्री व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जन्मोत्सव में आने वाले किसी भी परशुराम भक्त को किसी भी प्रकार की कोई समस्या हुई तो सरकार व प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंडन कराने वालों के लिए विशेष व्यवस्था, दादा दुलीचंद ने भी करवाया मुंडन
जयहिंद ने बताया की यदि कोई भी स्वेच्छा से मुंडन कराना चाहे तो उसके लिए भी विशेष व्यवस्था की गयी है। चाहे एक बाल दे या सारे, सभी मुंडन धारी भक्तों के बालों को नवीन जयहिंद स्वयं महेंद्र गिरी पर्वत लेकर जाएंगे।


मंच के पास रखी जाएगी शिकायत पेटी
नवीन जयहिंद ने बताया कि मंच के पास एक शिकायतपेटी रखी जाएगी। कार्यक्रम में आने वाले लोग अपनी शिकायत उस पेटी में डाल सकते हैं। उन शिकायतों को सरकार के सामने रखा जाएगा ताकि समाधान करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed